फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl accused of trying to convert by luring her into a love trap

Lucknow News: किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण की कोशिश का आरोप

Tue, 14 Oct 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Girl accused of trying to convert by luring her into a love trap
लखनऊ। सआदतगंज निवासी युवक ने फरहान पर उनकी नाबालिग बहन को प्रेम जाल में फंसाकर उसका धर्मांतरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बहन का यौन शोषण होने की भी आशंका जताई है। सआदतगंज पुलिस ने आरोपी व उसके पिता इसरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

युवक के मुताबिक फरहान ने 2023 से उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसाया है। उनकी बहन को मानसिक और भावनात्मक प्रभाव में ले रखा है। घरवालों को इसकी भनक तब हुई जब वह कुरान पढ़ने और रोजे रखने की बातें करने लगी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि फरहान के कहने पर बहन ने घर में दो बार गहने व नकदी की चोरी भी की। फरहान ने उनकी बहन को साथ ले जाने की योजना बनाई थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। युवक ने कहा कि बहन के पास से कई बार असामान्य वस्तुएं भी मिलीं। वह आक्रामक भी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तंत्र-मंत्र करने का आरोप

युवक का आरोप है कि फरहान ने उनकी बहन पर तंत्र-मंत्र कर रखा है। आशंका जताई कि कहीं वह उसकी बातों में आकर आत्महत्या या परिवार की हत्या न कर दे। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक एडिशनल इंस्पेक्टर अजय कुमार चौरसिया विवेचना कर रहे हैं। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed