फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gingham is back in the fashion world

Lucknow News: फैशन की दुनिया में गिंघम की वापसी

Sat, 07 Jun 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gingham is back in the fashion world
लवलेन मार्केट में सजी गिंघम प्रिंट की शर्ट, मिडी और टॉप। -संवाद
लखनऊ। गर्मियों के मौसम में एक बार फिर क्लासिक गिंघम प्रिंट की वापसी हो गई है। छोटे चेक डिजाइन वाला यह प्रिंट, जो कभी केवल यूनिफॉर्म या किचन एप्रन तक सीमित था, अब फैशन शो, डेली कैजुअल्स और ट्रेडिशनल वियर का हिस्सा बन चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 के बाद से गिंघम प्रिंट को दोबारा ट्रेंड में देखा जा रहा है। इस बार यह और ज्यादा दिलकश रूपों में सामने आया है जैसे मिडी ड्रेस, स्कर्ट, साड़ी, जंपसूट, पैंट और ब्लेजर आदि। बाजारों में खासकर महिलाएं इस प्रिंट की ओर आकर्षित हो रही हैं। हजरतगंज स्थित लवलेन मार्केट के दुकानदारों के अनुसार, यह प्रिंट हर उम्र, रंग और कद-काठी के लिए उपयुक्त है। गर्मी के मौसम में यह न सिर्फ स्टाइलिश लुक देता है, बल्कि हल्के सूती कपड़े में उपलब्ध होने से आरामदायक भी रहता है। इसकी शुरुआती कीमत पांच सौ रुपये है। कीमत कपड़े की गुणवत्ता और ब्रांड पर भी निर्भर करती है।
विज्ञापन


---
गिंघम प्रिंट क्यों है खास

- कैजुअल और फॉर्मल दोनों में आसानी से ढलता है।
- सिंपल डिजाइन के बावजूद देता है आकर्षक लुक।

- छोटे-बड़े चेक के विकल्प, हर स्टाइल के लिए उपयुक्त।

- अधिकतर सूती कपड़ों पर बनने से पहनने और धोने में आरामदायक।

- हर मौसम और हर मौके पर चलने वाला लुक।

नए अंदाज में गिंघम
- साड़ी, मिडी ड्रेस, डेनिम और जंपसूट में नया फ्यूजन
- सादे कपड़ों के साथ गिंघम की पैटर्निंग
- गिंघम प्रिंट पर धागे की कढ़ाई का चलन

- फैशन शोज में कोट और ब्लेजर के रूप में दिखा प्रभाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed