फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gifts for Industrial Development of Eastern Dedicated Freight Corridor: Chief Minister Yogi

ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर यूपी के औद्योगिक विकास के लिए उपहार : मुख्यमंत्री योगी

Tue, 29 Dec 2020 08:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 29 Dec 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Gifts for Industrial Development of Eastern Dedicated Freight Corridor: Chief Minister Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 351 किलोमीटर लंबाई के न्यू खुर्जा से न्यू भाउपुर खंड और केंद्रीय परिचालन नियंत्रण केंद्र, प्रयागराज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रेलवे विकास की जीवनरेखा है। ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू खुर्जा से न्यू भाउपुर खंड का उद्घाटन प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए उपहार है। इससे यहां की एमएसएमई इकाइयों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 क्षेत्रीय रेलवे जोन के साथ ही हमारे प्रदेश में रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री और वाराणसी स्थित डीजल लोकोमोटिव वर्क्स प्रोडक्शन यूनिट्स का तेज परिवहन और विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण से मालगाड़ियों की औसत गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 75 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। इससे खाद्यान्न परिवहन में सुविधा होगी। औद्योगिक विकास का वातावरण बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के लिए इस कॉरिडोर का काफी महत्व है। इसका बड़ा हिस्सा प्रदेश में है। साथ ही ईस्टर्न व वेस्टर्न दोनों कॉरिडोर का जंक्शन भी राज्य में ही है। यह प्रदेश के आर्थिक विकास में सहायक होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल के दौरान 40 लाख श्रमिकों और कामगारों को वापस लाने में भारतीय रेल ने अभूतपूर्व योगदान किया। प्रदेश में लगभग 6 हजार किलोमीटर से अधिक की नई लाइन, आमान परिवर्तन और दोहरीकरण की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनके पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बेहतर व त्वरित रेल यातायात उपलब्ध होगा। मालगाड़ियों की गति में वृद्धि होगी। पिछले 4 वर्षों में बड़ी संख्या में मानवरहित  फाटक हटाए गए हैं, जिससे जनधन का नुकसान नियंत्रित हुई है। उन्होंने कहा कि रेल की प्रोडक्शन यूनिट यूपी में स्थित एमएसएमई इकाइयों से अधिक से अधिक मात्रा में सामग्री खरीद कर प्रोत्साहित करेंगी। राज्य सरकार भारतीय रेल के मामलों का एक-दूसरे से संवाद के माध्यम से समाधान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed