फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gift of promotion to 116 IAS officers on the first day of the new year

नए वर्ष के पहले दिन 116 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात 

Fri, 01 Jan 2021 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Gift of promotion to 116 IAS officers on the first day of the new year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : A
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद नव वर्ष के पहले दिन प्रदेश के 116 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात दी गई। पदोन्नतियां सचिव से प्रमुख सचिव, विशेष सचिव से सचिव पद के अलावा विभिन्न वेतनमान में हुईं हैं। परिवहन आयुक्त धीरज साहू सहित सात आईएएस अधिकारी सचिव व आयुक्त स्तर से प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन सुरेंद्र सिंह सहित 14 अधिकारी विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नत हुए हैं।
विज्ञापन


आईएएस संवर्ग में विभिन्न पदों व वेतनमानों में पदोन्नति के लिए करीब सवा सौ आईएएस अधिकारी लाइन में थे। पिछले 10 दिन के भीतर अलग-अलग वेतनमान में पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें व अन्य प्रक्रिया पूरी की गई। समिति की संस्तुतियों व मुख्यमंत्री की सहमति के बाद 116 आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश एक साथ शुक्रवार की सुबह जारी कर दिए गए। पदोन्नतियां जूनियर एडिमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड, सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड व जूनियर स्केल से सीनियर टाइम स्केल में भी हुई हैं।
विज्ञापन


कई अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति या अंतर्राज्यीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। वे तैनाती स्थल पर ही पदोन्नति का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। पदोन्नति का लाभ नए पद पर जॉइनिंग देने के साथ ही मिलना शुरू हो जाएगा। ज्यादातर अधिकारियों ने नए पद पर जॉइन भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदोन्नतियों के मद्देनजर जिलों से शासन तक तबादले तय


इन पदोन्नतियों के बाद आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर तबादले तय माने जा रहे हैं। जौनपुर के डीएम दिनेश कुमार सिंह व गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय सचिव व आयुक्त स्तर पर पदोन्नत हो गए हैं।आने वाले दिनों में इनका तबादला तय माना जा रहा है। सचिव व आयुक्त स्तर पर पदोन्नत कई अधिकारियों को पंचायत चुनाव से पहले मंडलों में तैनाती दी जा सकती है। इसी तरह धीरज साहू, अनिल गर्ग, एम. देवराज वी. हेकाली झिमोमी, अनीता सी मेश्राम अदि आयुक्त व सचिव स्तर से प्रमुख सचिव स्तर पर आ गए हैं। इनमें से कुछ अफसरों को स्वतंत्र रूप से विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ये सचिव से प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नत
1996 बैच :  धीरज साहू, नीतीश्वर कुमार (प्रोफार्मा प्रोमोशन), अनिता सी मेश्राम, अनिल गर्ग, एम. देवराज, सुभाष चंद्र शर्मा, वी. हेकाली झिमोमी।
........
ये विशेष सचिव से सचिव बने
2005 बैच : सुरेंद्र सिंह, कंचन वर्मा, डॉ. लोकेश एम.(प्रोफार्मा प्रोमोशन), गोविंद राजू एनएस,  जितेंद्र बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह पटेल, राकेश कुमार सिंह-1, दिनेश कुमार सिंह, शमीम अहमद खान, नरेंद्र शंकर पांडेय, डॉ. अजय शंकर पांडेय, योगेश्वर राम मिश्रा।
......
जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड पर पदोन्नत
2007 बैच: अभय (1 जनवरी 2020 से लाभ)। 
2008 बैच : किंजल सिंह, सौम्या अग्रवाल, डॉ सरोज कुमार, के. विजयेंद्र पांडियन, पवन कुमार, कुमार रविकांत सिंह (प्रोफार्मा प्रोमोशन), डॉ. काजल, अमृत त्रिपाठी, बी. चंद्रकला, अनिल धींगरा, राजेश कुमार-1, विद्या भूषण (प्रोफार्मा प्रोमोशन), बालकृष्ण त्रिपाठी,  चंद्र भूषण सिंह, डॉ. सर्वज्ञ राम मिश्र, सहदेव, विमल कुमार दुबे,  सुखलाल भारती,  वेदपति मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा।
......
इन्हें सीनियर टाइम स्केल का वेतनमान मिला
2017 बैच :  सौम्या पांडेय, आनंद वर्धन, ईशान प्रताप सिंह, प्रभाष कुमार,  अंकित खंडेलवाल, गौरव सिंह सोगरवाल, एकता सिंह, शशांक चौधरी, आकांक्षा राना, शिपू गिरी, प्रवीण वर्मा, अक्षत वर्मा, मानिकन्दन ए., एम. अरुन्मोली, अनीता यादव, श्रीलक्ष्मी वीएस. प्रेरणा सिंह, अनुज मलिक ।

सीनियर टाइम स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में पदोन्नत


2012 बैच : रवीश गुप्ता, नेहा प्रकाश, यशु रुस्तगी, डॉ. उज्जवल कुमार, प्रशांत शर्मा, अमित सिंह बंसल, प्रवीण कुमार लक्षकार, जसजीत कौर, सी. इंदुमती, अरुण कुमार, चंद्र विजय सिंह, संजीव सिंह, अभिषेक सिंह द्वितीय, टीके शिबु, ए. दिनेश कुमार, डॉ. विभा चहल, संजय कुमार सिंह, केदारनाथ सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, शिवप्रसाद, रेणु तिवारी, शेषमणि पांडेय, राकेश कुमार मिश्र द्वितीय, राकेश कुमार प्रथम, अवनीश कुमार शर्मा, राम नारायण सिंह यादव, राम नेवास, संतोष कुमार, राजेश कुमार त्यागी, मनोज कुमार प्रथम, राधे श्याम, शेष नाथ, नीरज शुक्ला, उमेश मिश्रा, रवि शंकर गुप्ता, राजेश कुमार राय, उमेश प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, श्रीहरि प्रताप शाही, शत्रुघ्न सिंह, अरुण प्रकाश, रण विजय यादव, राजा राम, राम सिंहासन प्रेम, चंद्र शेखर, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, मंगला प्रसाद सिंह, राजेश कुमार पांडे, दिनेश चंद्र द्वितीय, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, प्रवीण मिश्रा,  देवी शरण उपाध्याय, डॉ. चंद्र भूषण, बृजराज सिंह यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र वर्मा व राहुल सिंह।
.....
1990 बैच को अपर मुख्य सचिव बनने का इंतजार
सरकार ने इसी वर्ष 1988 व 1989 बैच के आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति दी है। आवश्यक पद न होने पर ये पदोन्नतियां अधिसंख्य पद सृजित कर की गई थीं। अन्य अधिकारियों की पदोन्नति के लिए मुख्य सचिव वेतनमान के पद रिक्त नहीं हैं। ऐसे में 1990 बैच के अफसरों को अपर मुख्य सचिव बनने का अभी इंतजार करना होगा।
....
अधूरी इंट्री से कई की रुकी पदोन्नति
समय पर गोपनीय प्रविष्टि न लिए जाने की वजह से कई अधिकारियों की पदोन्नति रुक गई है। बताया जा रहा है कि 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिग्विजय सिंह इंट्री पूरी न होने से साथियों के साथ सचिव नहीं बन सके। 2008 बैच की भावना श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, अखिलेश सिंह का सेलेक्शन ग्रेड का वेतनमान अटक गया। इन सभी की पदोन्नति का प्रस्ताव डेफर कर दिया गया। 2012 बैच के अंकित कुमार अग्रवाल और मनोज कुमार द्वितीय के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। 2005 बैच के जी. श्रीनिवासुलु अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। विजिलेंस क्लियरेंस तक इनकी पदोन्नति रुक गई है। 2017 बैच के दिव्यांशु पटेल की पदोन्नति प्रशिक्षण पूरा न होने की वजह रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed