फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Giants, Blues, Super Kings won the matches

Lucknow News: जायंट्स, ब्ल्यू, सुपरकिंग्स ने जीते मुकाबले

Tue, 14 Apr 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Giants, Blues, Super Kings won the matches
लखनऊ। एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिए खेले जा रही अंडर-13 रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएएल जायंट्स, ब्ल्यू और सुपरकिंग्स ने जीत के साथ पूरे अंक प्राप्त किए। पहले मैच में सीएएल एलीट्स ने सीएएल जायंट्स को तीन विकेट से हराया। जायंट्स के 142 रन के लक्ष्य को एलीट्स ने 21.2 ओवर में सात विकेट खोकर प्राप्त किया।
विज्ञापन


विजेता टीम से आदित्य सिंह ने 83 रन बनाए, जबकि अंश मौर्या और अविरल आनंद ने दो-दो विकेट झटके। दूसरे मुकाबले में सीएएल ब्ल्यू ने सीएएल इंडिगो को 172 रन के विशाल अंतर से मात दी। ब्ल्यू के 271 रन के जवाब में इंडिगो की टीम 99 रन पर लुढ़क गई। विजेता टीम से आयुष कुमार ने 56 रन की पारी खेली, जबकि करमजीत ने चार विकेट चटकाए। प्रतियोगिता के तीसरे मुकाबले में सीएएल सुपरकिंग्स ने सीएएल वॉयलेट को सात विकेट से मात दी। वॉयलेट के 149 रन के लक्ष्य को सीएएल सुपरकिंग्स ने 23.3 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से हर्षित ने 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अमन ने दो विकेट लिए। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन


सेंट्रल और यार्कर क्लब को पूरे अंक

लखनऊ। सेंट्रल और यार्कर क्लब ने अपने मुकाबले जीतते हुए सीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी अंक प्राप्त किए। सेंट्रल ने कल्पना फाउंडेशन को 13 और यार्कर क्लब ने यूथ क्लब को 67 रन से पराजित किया। पहले मुकाबले में सेंट्रल क्लब ने पांच विकेट खोकर 196 रन बनाए। सत्यम पांडेय ने 54 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्कों की मदद से 87 रन की आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभयराज सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में कल्पना फाउंडेशन की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 183 रन बना सकी। ध्रुव कुमार ने सबसे अधिक 43 रन बनाए। सुधांशु और प्रियांशु ने दो-दो विकेट झटके। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में यार्कर क्लब की टीम 18.3 ओवर में 139 रन बनाकर आउट हो गई। कुशाग्र मिश्रा ने 42 और समर्थ दीक्षित ने 38 रन बनाए। शौर्य प्रताप ने पांच और उज्ज्वल गुप्ता ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में यूथ क्लब की टीम 15.5 ओवर में 72 रन पर सिमट गई। राहुल प्रताप ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। आदित्य कुमार और विकास यादव ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed