फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ghulam ali will come in lucknow festival

लखनऊ महोत्सव में आएंगे गजल गायक गुलाम अली

Thu, 05 Nov 2015 03:09 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 03:09 PM IST
विज्ञापन
ghulam ali will come in lucknow festival

प्रसिद्घ गजल गायक गुलाम अली के लखनऊ महोत्सव में शामिल होने का असमंजस खत्म हो गया है। गुलाम अली लखनऊ में आयोजित लखनऊ महोत्सव में शामिल होंगे। लखनऊ महोत्सव में गजल गायक गुलाम अली का कार्यक्रम 3 दिसंबर को तय हुआ है।

विज्ञापन


गुरुवार को लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने इस बात की पुष्टि की। इससे पहले तक गुलाम अली के आने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

कहा जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से गुलाम अली की ओर से भारत में कार्यक्रम रद्द किए गए हैं और उन्होंने भी भारत दौरे में राजनीति होने की बात कहकर आने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


डीएम राजशेखर का कहना है कि उनकी गुलाम अली के बेटे आमिर अली से बुधवार शाम बात हुई है और उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम होगा। तीन दिसंबर को गुलाम अली लखनऊ महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुलाम अली पिछले दिनों जब ‘अमर उजाला’ के बुलावे पर लखनऊ आए थे तो उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की थी। इधर, अब 25 नवम्बर से पांच दिसम्बर तक चलने वाले लखनऊ महोत्सव में उनका कार्यक्रम तीन दिसंबर को निर्धारित किया गया है।

दिल्ली में रद्द हो चुका है गुलाम अली का कार्यक्रम

ghulam ali will come in lucknow festival

हाल ही में पाकिस्तानी गजल सम्राट गुलाम अली ने दिल्ली में 8 नवंबर को होने वाला अपना कार्यक्रम रद्द किया है। इसकी वजह उनकी नासाज तबियत बताई जा रही है।

गौरतलब है कि मुंबई और पुणे में शिवसेना के विरोध के चलते गुलाम अली ने सितंबर में होने वाले अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। उस वक्त दिल्ली सरकार ने उन्हें न्योता दिया था कि वो दिल्ली आकर अपना कार्यक्रम करें।

दिल्ली और मुंबई में कार्यक्रम रद्द करने के बाद गुलाम अली का लखनऊ आना एक बड़ा मौका होगा। गजल गायक गुलाम अली के चाहने वालों के लिए ये बड़ी खबर भी साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed