फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ghulam ali reaches lucknow to perform for amar ujala

खत्म हुआ इंतजार, मंच पर पहुंचे गुलाम अली

Sat, 10 Oct 2015 09:28 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
 ghulam ali reaches lucknow to perform for amar ujala

आखिरकार गुलाम अली की भारत में उनके चाहने वालों के बीच में महफिल सज गई। वे आज दोपहर को अमर उजाला के विशेष मेहमान बनकर लखनऊ पहुंचे। इस समय गुलाम अली होटल ताज में गजल पेश कर रहे हैं। यहीं पर दोपहर को अमर उजाला का एमएसएमई कान्क्लेव संपन्न हुआ था।

विज्ञापन


हाल ही में भारत आने को लेकर विवादों में आए मशहूर पाकिस्तानी गायक गुलाम अली अमर उजाला के कार्यक्रम में शिरकत करने लखनऊ पहुंचे। अमर उजाला के विशेष आग्रह पर बेहद कम समय में गुलाम अली ने न्योता स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की मंजूरी दी।
विज्ञापन


इस मौक पर गुलाम अली ने सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। सीएम अखिलेश ने उनका स्वागत किया। उन्होंने गुलाम अली का शुक्रिया अदा किया और कहा, गुलाम अली साहब का लखनऊ आना और यहां कार्यक्रम करना हमारी खुशनसीबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तानी गायक गुलाम अली को भारत आने को लेकर विवादों में हैं। शिवसेना ने मुंबई और पुणे में गुलाम अली के प्रोग्राम का विरोध किया था। इसके बाद देशभर में इस बारे में बहस शुरू हो गई थी।

इस विवाद के बाद भी गुलाम अली ने अमर उजाला के इस आयोजन का न्योता स्वीकार करते हुए अपने आने के कार्यक्रम को सुनिश्चित किया। वह दोपहर करीब एक बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वह सीधे अमर उजाला के आयोजन में पहुंचे। लखनऊ पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात भी की।

बता दें कि नौ अक्टूबर को गुलाम अली का मुंबई में होने वाला कार्यक्रम शिवसेना के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था। शिवसेना ने कार्यक्रम को बाधित करने की धमकी देते हुए कहा था कि जब तक सीमा पार से आतंकवाद नहीं रुकता तब तक पड़ोसी देश के किसी भी कलाकार को देश में प्रस्तुति देने की मंजूरी नहीं मिलेगी।

गुलाम अली के रोकने का मुद्दा हुआ गर्म

 ghulam ali reaches lucknow to perform for amar ujala

शिवसेना द्वारा गुलाम अली का कार्यक्रम रोके जाने के बाद इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया था। कांग्रेस महासचिव ने इस मामले में शिवसेना की निंदा करते हुए कहा था‌‌ कि जब गुलाम अली बनारस के हनुमान मंदिर में गा चुके हैं तो वह मुंबई में क्यों आ सकते है।

गुलाम अली को लेकर गायक अभिजीत द्वारा डेंगू कहे जाने पर भी संगीत और साहित्य की दुनिया में आलोचना हुई थी। सभी ने एक सुर में अभिजीत के इस बयान को खारिज किया था।

मुंबई और पुणे में ग़ज़ल गायक ग़ुलाम अली का कॉन्सर्ट रद्द होने के बाद अब गुलाम अली का दिल्ली में कार्यक्रम तय हुआ था। दरअसल दिल्ली सरकार ने उन्हें दिल्ली में शो करने का न्योता दिया था, जिसे गुलाम अली ने स्वीकार कर लिया था।

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने ग़ुलाम अली से मुलाक़ात की, जिसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। राजधानी दिल्ली में ग़ुलाम अली का शो दिसंबर में होगा।

‌दिसंबर में होने वाले इस आयोजन से पहले ही गुलाम अली लखनऊ पहुंच गए हैं। 10 अक्टूबर की शाम को गुलाम अली गजल की महफिल सजाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed