{"_id":"58e1f07c4f1c1b4a3e5b4e2c","slug":"ghazipur-police-solved-family-matter-on-dining-table","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया कमाल, एक थाली में खाना खिलाकर निपटाया तीन साल पुराना विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया कमाल, एक थाली में खाना खिलाकर निपटाया तीन साल पुराना विवाद
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Apr 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
इंदिरानगर निवासी विमला बेटे-बेटी और बहू के साथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर पुलिस ने रविवार को सोशल पुलिसिंग के जरिए नजीर पेश की। एक परिवार में तीन साल से चल रहे विवाद को खाने के टेबल पर निपटा दिया। पुलिस ने जिस घर का विवाद चल रहा है। उसी मकान में खाना बनवाया और सभी को एक ही थाली में खिलाया।
विज्ञापन
फिर गले मिलवाकर एक साथ रहने का प्रस्ताव दिया। जिस पर पूरा परिवार तैयार हो गया। यह कहानी इंदिरानगर केबी ब्लॉक निवासी विमला पंजवानी की है। विमला के पति की मौत काफी दिनों पहले हो गई। परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा दीपक पंजवानी चीन में है।
विज्ञापन
दूसरा जयकुमार अफ्रीका और तीसरा प्रशांत सिंगापुर में है। एक बेटी रागिनी अमेरिका में हैं। जबकि दूसरी बेटी ख्याति लखनऊ में ही रहती है। परिवार में सभी बेटे और बेटियां विदेश में मां अकेले घर पर रहती है। उसके न तो खाने का कोई ठिकाना और न ही स्वास्थ्य की किसी को चिंता।
विज्ञापन
इस बीच अक्सर अमेरिका रहने वाली बेटी रागिनी ही विमला से संपर्क में रहती है। इसी कारण विमला ने घर का आधा हिस्सा उसके नाम कर दिया। तीन दिन पहले बेटा जयकुमार अफ्रीका से लौटा। उसने प्रॉपर्टी को लेकर मां से बातचीत की।
कुछ बिन्दुओं पर मां से तकरार हो गई। इसके बाद मां विमला घर छोड़कर चली गई। विमला घर से सीधे गाजीपुर थाने पहुंची। उन्होंने सारी कहानी इंस्पेक्टर दीपक दुबे से बताई। उन्होंने बेटे जयकुमार और उसके परिवार को थाने बुलाया।
काफी देर तक समझौता कराते रहें। लेकिन बात नहीं बनी। इंस्पेक्टर दीपक दूबे ने शनिवार देर रात दोनों पक्षों को अलग-अलग कर बात की। इसके बाद दोनों को एक दूसरे के बारे में संवेदनशील बातें कहीं। बात सुनने के बाद दोनाें समझौते को तैयार हो गए।
पुलिस ने पेश की मिसाल
यूपी पुलिस
इंस्पेक्टर दीपक दूबे ने मामला सुलझाने की जिम्मेदारी भूतनाथ चौकी प्रभारी रहमतुल्लाह को दी। सुबह एसआई विमला पंजवानी के घर पहुंचे। उन्होंने बेटे जयकुमार, उनकी पत्नी और बहन ख्याति को घर बुलाया।
बातचीत शुरू की। उन्होंने जयकुमार की पत्नी और बहन ख्याति से खाना बनाने को कहा। दोनों ने खाना बनाया। इसके बाद एक थाली में खाना परोसकर विमला के सामने रखा। एसआई ने विमला और जयकुमार सहित परिवार के सभी सदस्यों को एक ही थाली में खाना का प्रस्ताव रखा।
सभी ने इसे स्वीकार किया। विमला ने बेटे जयकुमार को जैसे ही पहला निवाला खिलाया तो सभी के आंख में आंसू आ गए। मां ने जैसे ही बेटा जयकुमार और बेटी ख्याति को अपने हाथ से खाना खिलाया तो तीनों एक दूसरे से गले लिपटकर रोने लगे।
एसआई ने जयकुमार से कहा कि अपनी बहन ख्याति और भांजी को भी आज की रात घर पर रोके। सोमवार को सुबह दोनों की रस्म के हिसाब से विदाई करे। जयकुमार ने बताया कि परिवार के सभी लोग गर्मी की छुट्टी में इक्ट्ठा होते हैं। छोटा भाई प्रशांत भी सोमवार को लखनऊ आ जाएगा। अब हम घर में सारे मामले निपटा लेंगे।