{"_id":"5f03698b8ebc3e42d643166b","slug":"ghaziabad-modinagar-factory-fire-case-nhrc-notice-to-up-government-on-ghaziabad-factory-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद फैक्टरी हादसे: एनएचआरसी का यूपी सरकार को नोटिस, मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद फैक्टरी हादसे: एनएचआरसी का यूपी सरकार को नोटिस, मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगा जवाब
Mon, 06 Jul 2020 11:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Modinagar accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गाजियाबाद में अवैध मोमबत्ती फैक्टरी हादसे में मौत मामले में उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया है।
मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने कहा, यह आवश्यक है कि स्थानीय प्रशासन संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करे और विभागीय या आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाए ताकि पीड़ितों और परिजनों को न्याय सुनिश्चित हो सके। मुख्य सचिव और डीजीपी से चार हफ्ते में रिपोर्ट मांगी गई है।
आपको बता दें कि गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील के बखारवा गांव में मोमबत्ती बनाने की फैक्टरी में आग लगने से छह महिलाओं व एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई थी। एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते हुए हुई थी। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोमबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में आतिशबाजी का सामान भी बनाया जाता था, जिसमें विस्फोट होने की वजह से आग लगी। दोपहर करीब ढ़ाई बजे के आसपास अचानक से धमका हुआ, जिसमें फैक्टरी का करीब 70 फीसदी हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। उसके बाद फैक्टरी में रखे सामान में आग लग गई थी।

अधिकांश मौतें विस्फोट की वजह से हुई थी, जबकि कुछ आग की चपेट में आने से। फैक्टरी घनी आबादी के बीच करीब 200 गज के प्लाट में संचालित थी, जिसमें अधिकांश महिलाएं काम करती थी। घटना की सूचना पर डीएम, एसएसपी व स्थानीय विधायक मौके पर पहुंची। उधर, मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति शोक संवदेना व्यक्त करते हुए पूरे मामले में प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।