फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Get the HPV vaccine free of cost at CHCs to prevent cervical cancer.

Lucknow News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सीएचसी में निशुल्क लगवाएं एचपीवी टीका

Sat, 25 Apr 2026 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Get the HPV vaccine free of cost at CHCs to prevent cervical cancer.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जिले की 19 सीएचसी में निशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि सात अप्रैल से बेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को छोड़कर सभी 19 शहरी एवं ग्रामीण सीएचसी और वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला चिकित्सालय में तीन महीने का यह अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान 14 से 15 वर्ष की उम्र की किशोरियों को वैक्सीन की सिंगल डोज दी जाएगी। यह एचपीवी के चार प्रमुख स्ट्रेन 6, 11, 16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करती है। अभियान का लक्ष्य जनपद की लगभग 60 हजार किशोरियों का टीकाकरण करना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्यदिवसों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। तीन माह बाद यह टीका टीकाकरण प्रत्येक बुधवार और शनिवार को होगा। अभिभावक यू-विन पोर्टल पर पंजीकरण कर डिजिटल सहमति दे सकते हैं। इंटरनेट की उपलब्धता न होने पर लिखित सहमति ली जाएगी, जिसे बाद में पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आयु सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा स्कूल आईडी कार्ड मान्य होंगे। टीकाकरण प्रमाणपत्र भी यू-विन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed