{"_id":"5fea07817b83bd51f12fe8c7","slug":"get-rtpcr-investigation-of-kalpavasi-of-magh-mela-rk-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला के कल्पवासियों की कराएं आरटीपीसीआर जांच: आरके तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला के कल्पवासियों की कराएं आरटीपीसीआर जांच: आरके तिवारी
Mon, 28 Dec 2020 09:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Dec 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने से प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले में कोरोना से बचाव से संबंधित तैयारियों पर विशेष फोकस किया जाएगा। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को मेला में आने वाले कल्पवासियों का आरटीपीसीआर और प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की एंटीजन जांच या थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेला क्षेत्र में चिकित्सा और एंबुलेंस की सुविधा चाक-चौबंद रखने के भी निर्देश दिए हैं। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए विशेष एंबुलेंस की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।
मुख्य सचिव सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर प्रयागराज के डीएम ने मुख्य सचिव को बताया कि माघ मेला क्षेत्र में एक हजार जन शौचालय, 9 हजार संस्थागत शौचालय, 3 हजार कनात जन शौचालय, 01 हजार विभागीय शौचालय, 300 मूत्रालय, 20 बेड के 2 अस्थायी चिकित्सालय और 180 गैंग सफाई कर्मियों की व्यवस्था की जा रही है। इस पर मुख्य सचिव ने चेकर्ड प्लेट मार्ग और पांटून पुलों के निर्माण व समेत सभी व्यवस्थाओं को 5 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा मुख्य सचिव ने अस्थाई घाटों के निर्माण, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और नाला टैपिंग के मरम्मत कार्यों को भी जल्द पूरा करने को कहा है। उन्होंने मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही सुगम यातायात की व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है। बैठक में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी केअलावा प्रयागराज के डीएम और माघ मेला की तैयारियों से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।