{"_id":"6748bf61e107f39de2087529","slug":"get-house-tax-errors-corrected-in-the-camp-today-lucknow-news-c-13-1-lko1029-972161-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शिविर में आज सही कराएं गृहकर की गड़बड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शिविर में आज सही कराएं गृहकर की गड़बड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गृहकर की गड़बड़ियां दूर करने के लिए नगर निगम का समाधान शिविर शुक्रवार को मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में लगेगा। इसमें सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक अधिकारी जनता की शिकायत सुनेंगे।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि समस्या के निस्तारण के लिए पुराना बिल, मकान की रजिस्ट्री और जीआईएस सर्वे के बाद बढ़े टैक्स का बिल लाएं। मकान की सामने से फोटो भी मोबाइल में खींचकर लाएं, ताकि यह पता चले कि कितनी मंजिल का निर्माण है। जीआईएस सर्वे के बाद यदि किसी का टैक्स आवासीय से व्यावसायिक हो गया हो तो वह भी रजिस्ट्री के साथ मकान की सामने से फोटो खींचकर लाएं। आपत्तिकर्ता बढ़े गृहकर के संबंध में प्रार्थना पत्र भी लिखकर लाएं। इसे ही आपत्ति मानकर उसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन