फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   get award kv iim in delhi

केवी आईआईएम की टीम दिल्ली में सम्मालित

Thu, 26 Sep 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
get award kv iim in delhi
लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय आईआईएम की छात्र टीम को 31वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में विजयी होने पर भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में सम्मानित किया गया। इस टीम ने संभागीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था और आंचलिक स्तर पर भोपाल में प्रतिभाग किया था। लघु एवं मध्यम उद्योग तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में युवा संसद कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. असद अहमद, अशोक शुक्ल, सुनीता सिंह, छात्र-छात्राओं में शिप्रा दीक्षित, वैशाली राणा, पूर्णिमा यादव, अरीशा, मधुरिमा करमाकर, दिव्यांशु चौहान, दिव्यांशी गुप्ता और उम्मेकुलसुम शामिल रहे। छात्रों ने युवा संसद की कार्रवाई प्रस्तुत की। साथ ही प्रश्नकाल, शून्यकाल, शपथ ग्रहण, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, बिल पास कराने पर चर्चा जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। प्राचार्य दुर्गेश श्रीवास्तव ने पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed