फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Genesh janmotsav

Lucknow News: स्वदेशी अपनाने का संदेश देंगे भगवान गणेश

Sun, 24 Aug 2025 06:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Genesh janmotsav
साभार इंटरनेट।
शुभ संस्कार समिति की ओर से होने वाले 26वें श्रीगणेश जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ 27 अगस्त से होगा जो 31 को संपन्न होगा। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि चौपटिया स्थित बड़ा शिवाला रानी कटरा मंदिर में गणपति पूजन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। 27 को दोपहर में श्री गणेश की मेटल मूर्ति की स्थापना होगी।
विज्ञापन


लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि 27 अगस्त से शाम को रोज सात से दस बजे तक गिरजा शंकर दीक्षित के सानिध्य में विधि-विधान से मिट्टी की छोटी मूर्तियों का पूजन कराया जाएगा। महामंत्री ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि इस बार भगवान गणेश स्वदेशी अपनाओ का संदेश देंगे ताकि लोग विदेशी चीजों का उपयोग करना बंद करें। इसका उद्देश्य है कि हमारा भारत आत्मनिर्भर बन सके और सबको रोजगार मिले।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि एक सितंबर को गणपति जी नगर भ्रमण पर निकलेंगे। उन्होंने बताया कि हम लोग विगत तीन वर्षों से गणेश जन्मोत्सव में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों का उपयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed