फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   General Manager of Northern Railway inspected Charbagh Railway Station and Alambagh Carriage, Wagon Workshop

UP News: एनआर महाप्रबंधक ने आपात स्थितियों से निपटने के इंतजाम जांचे, रेलयात्रियों की सुविधाओं की ली जानकारी

Sun, 01 Dec 2024 10:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 10:49 AM IST
सार

लखनऊ में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने आपात स्थितियों से निपटने के इंतजाम जांचे। साथ ही रेलयात्रियों की सुविधाओं की जानकारी ली। चारबाग रेलवे स्टेशन व आलमबाग कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप का दौरा किया।

विज्ञापन
General Manager of Northern Railway inspected Charbagh Railway Station and Alambagh Carriage, Wagon Workshop
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा शनिवार को लखनऊ में थे। उन्होंने चारबाग रेलवे स्टेशन व आलमबाग कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप का दौरा किया। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उनके साथ उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा मौजूद रहे। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने लखनऊ अयोध्या रेलखंड का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन

निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया

वहीं दूसरे दिन शनिवार को चारबाग रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन के बाबत अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने यात्री सुविधाओं, डॉरमेट्री, वेटिंग हॉल, कैफैटेरिया व साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने चारबाग स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह आलमबाग स्थित कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप पहुंचे। जहां सीएंडएम लैब, ट्रिमिंग, पेंट व सैलून शॉप, एलएचबी इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप आदि जगहों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसी भी प्रकार की आपात स्थित से निपटने के लिए कार्यशाला में किये गए प्रबंधों की जानकारियां हासिल की। अग्निशमन यंत्रों को जांचा। 

परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

स्टेशन व वर्कशॉप का निरीक्षण करने के बाद महाप्रबंधक हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय गए। वहां आला अफसरों के साथ मंडल में चल रहीं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed