{"_id":"692e031158f1bbcdc503ed0b","slug":"geeta-teaches-us-to-face-difficulties-lucknow-news-c-13-knp1002-1496817-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुश्किलों का सामना करना सिखाती है गीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुश्किलों का सामना करना सिखाती है गीता
विज्ञापन
लखनऊ। गीता जयंती पर सोमवार को गोमती तट स्थित हनुमान सेतु मंदिर में श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया गया। श्री बाबा नीब करौरी जी वेद विद्यालय के 51 वेदपाठी बटुकों व आचार्यों ने सामूहिक पाठ किया।
मुख्य वक्ता प्रो. भारत भूषण त्रिपाठी ने कहा कि गीता का पाठ करने से मुश्किलों का सामना आसानी से किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. चंद्रकांत द्विवेदी ने कहा, आज के दौर में गीता का ज्ञान हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। प्रो. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रंगनाथ पांडेय आदि ने गीता का महत्व बताया। कार्यक्रम संचालन गोविंद कुमार शर्मा ने किया। समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। वेद विद्यालय के आचार्य उमेश पाठक, शिवमूरत, गणेश, पूनम आदि मौजूद रहे।
श्रीमद्भागवत गीता का पाठ
गीता जयंती पर महानगर में श्री रामलीला समिति एवं गीता परिवार की ओर से श्रीमद्भागवत गीता का पाठ किया गया। सुबह पांच से सात बजे तक धार्मिक आयोजन हुए। हनुमान चालीसा व श्रीकृष्ण भजनों से संपूर्ण परिसर भक्तिमय रहा। योग गुरु भावना लोहानी ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। हेम पंत, गिरीश जोशी, नीरज लोहानी, आनंद सिंह, सर्वजीत सिंह बोरा, देवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।