फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gayatri prajapati alleged he is facing exploitation in jail.

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ने अफसरों पर जेल में लगाया उत्पीड़न का आरोप, हड़कंप

Tue, 27 Nov 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Nov 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
gayatri prajapati alleged he is facing exploitation in jail.
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala

जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने जेल के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया। उन्होंने कहा कि जिला कारागार के अधिकारी उनके साथ पेशेवर अपराधी जैसा बर्ताव कर रहे हैं। वह बीमार हैं लेकिन उन्हें उपचार के लिए बाहर के अस्पताल में नहीं भेजा जा रहा। ऐसे हालात में उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। इस पर अधिकारियों ने गायत्री को समझाकर शांत कराया। इस बीच निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक व प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई।

विज्ञापन


रायबरेली के जिला कारागार में अपराधियों की वसूली और अय्याशी का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपर जिला अधिकारी पूर्वी संतोष कुमार वैश्य और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने डेढ़ घंटे तक राजधानी के जिला कारागार की छानबीन की।
विज्ञापन


कुख्यात अरविंद राठी, खान मुबारक, सुशील गुज्जर, हनुमान मौर्य समेत 25 से अधिक शातिर अपराधियों के साथ ही सामान्य बैरकों की सघन तलाशी कराई गई। अधिकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बैरक पहुंचे तो उन्होंने कारागार प्रशासन पर उत्पीड़न व भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार के सदस्यों से मिलने नहीं दिया जाता। बीमार होने के बावजूद उपचार के लिए बाहर के अस्पताल में नहीं भेजा जा रहा। एक महीने से अधिकारी पुलिस फोर्स न होने या अन्य कोई बहाना बनाकर टाल रहे हैं।

समस्याएं दूर करने का दिलाया भरोसा

अधिकारियों ने गायत्री को समझाते हुए उनकी समस्याएं जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान टीम ने हाई सिक्योरिटी के साथ ही सर्किल नंबर एक और दो की बैरकें भी खंगालीं। निरीक्षण की कार्रवाई के बाद कई बंदियों की बैरकें बदल दी गईं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने कहा कि जेल में सब कुछ सामान्य है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री की भेदभाव की शिकायत गलत है। उन्हें जेल मैनुअल के मुताबिक सुविधाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज राजकुमार शुक्ला, मोहनलालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला समेत पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed