फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gave triple talaq to wife for not fulfilling demand of Rs 2 lakh

Lucknow News: दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Thu, 18 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 18 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq to wife for not fulfilling demand of Rs 2 lakh
लखनऊ। मोहनलालगंज के कनकहा गांव निवासी अफसाना को पति व ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये न देने पर पहले प्रताड़ित किया और फिर सोमवार को पति ने मायके में जाकर उन्हें तीन तलाक दे दिया। अफसाना ने पति आदिल खान, सास व ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक अफसाना की छह वर्ष पहले निगोहां के मीरानपुर निवासी आदिल खान से शादी हुई थी। शादी के बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास व ससुर दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। दो माह पहले आदिल खान ने उन्हें मारा-पीटा व दो लाख रुपये लेकर आने की धमकी देते हुए बेटी के साथ घर से भगा दिया। मायके पहुंचने पर उनकी तबीयत खराब हो गई। मायके वालों ने उनका इलाज कराया।
विज्ञापन

आरोप है कि 15 दिसंबर की शाम पति आदिल खान उनके मायके पहुंचा और दो लाख रुपये के लिए उनसे झगड़ा करने लगा। अफसाना ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी ने सबके सामने उन्हें तीन तलाक दे दिया और वहां से चला गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अफसाना की तहरीर पर आदिल खान, उसके पिता मोईद और मां ताहिरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed