फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gauri srivastav father give his statement on case

गौरी हत्याकांडः पिता की गवाही में खुल सकते हैं बड़े राज!

Sat, 01 Aug 2015 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 01 Aug 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
gauri srivastav father give his statement on case

अमीनाबाद में रहने वाली कानून की छात्रा गौरी श्रीवास्तव के कत्ल के मुकदमे की सुनवाई 13 अगस्त को उसके पिता शिशिर श्रीवास्तव की गवाही से शुरू होगी।

विज्ञापन


एडीजे रमेश कुमार यादव ने जेल में बंद हिमांशु प्रजापति पर हत्या,साक्ष्य मिटाने व छल से संपत्ति ऐंठने के आरोप तय करने के साथ गौरी के पिता को गवाही के लिए तलब करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक,कानून की छात्रा गौरी श्रीवास्तव की एक फरवरी को उसके दोस्त हिमांशु प्रजापति द्वारा पीजीआई इलाके में अपने घर बुला ले जाकर हत्या व आरी से शव के टुकड़े करके ठिकाने लगाने के मामले में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों से इन्कार कर रहा है हिमांशु

gauri srivastav father give his statement on case

मुकदमे की सुनवाई कर रहे एडीजे रमेश कुमार ने हिमांशु प्रजापति को जेल से तलब करके उस पर लगे हत्या,साक्ष्य मिटाने व छल से संपत्ति ऐंठने के आरोप को पढ़कर सुनाया।

हिमांशु ने आरोपों से इन्कार कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने आरोप तय करते हुए मुकदमे के वादी गौरी के पिता शिशिर श्रीवास्तव को 13 अगस्त को बयान के लिए तलब करने के आदेश जारी किए। शिशिर के बयान के साथ मुकदमे की सुनवाई शुरू होगी।

गौरी हत्याकांड की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने हिमांशु की बाइक,सीसीटीवी फुटेज,वारदात में इस्तेमाल आरी व अन्य सुबूत एकत्र किए थे। इसके साथ दो दुकानदारों समेत कई गवाह बनाए थे। खास बात यह है कि हिमांशु के साथ उसके दोस्त अनुज गौतम को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके खिलाफ कोई साक्ष्य न होने पर पुलिस ने बेगुनाह मानते हुए कोर्ट में रिपोर्ट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed