फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gaurav khanna of lucknow will be awarded the dronacharya award

लखनऊ के गौरव खन्ना को द्रोणाचार्य अवॉर्ड, भारतीय पैरा बैडमिंटन को फर्श से अर्श तक पहुंचाया

Wed, 19 Aug 2020 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Aug 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
gaurav khanna of lucknow will be awarded the dronacharya award
गौरव खन्ना - फोटो : amar ujala
भारतीय पैरा बैडमिंटन को फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाले चीफ कोच लखनवी गौरव खन्ना को देश के प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। भारत सरकार के खेल पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति उन्हें सम्मानित करेंगे। अभी तक यह समारोह खेल दिवस पर 29 अगस्त को होता रहा है, लेकिन कोरोना के चलते अभी इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। 
विज्ञापन


गौरव के निर्देशन में वर्ष 2015 से भारतीय शटलर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 300 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है। बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय रेफरी रहे गौरव के कॅरिअर की शुरुआत वर्ष 1998 में रेलवे में उपनिरीक्षक पद से की थी। इस दौरान वर्ष 2000 में हुई मार्ग दुर्घटना में वे आंशिक रूप से दिव्यांग हो गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और स्पेशल खिलाड़ियों को बैडमिंटन ट्रेनिंग देने का फैसला किया।
विज्ञापन


शुरुआत में उन्होंने बधिर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। बाद में 2014 में भारतीय पैरालंपिक कमेटी ने गौरव को भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम का चीफ कोच नियुक्त कर दिया। इसके बाद से भारतीय पैरा शटलरों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकदार प्रदर्शन जारी है। गौरव बताते हैं कि भारतीय खेल प्राधिकरण से द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए जाने की सूचना दे दी है। गर्व महसूस कर रहा हूं। यह अवॉर्ड आगे और बेहतर करने को प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed