फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gatherings organized on the birth anniversary of Hazrat Imam Mehndi

Lucknow News: हजरत इमाम मेहंदी की विलादत पर सजी महफिलें

Thu, 05 Feb 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gatherings organized on the birth anniversary of Hazrat Imam Mehndi
लखनऊ। बारहवें इमाम मेहंदी की विलादत का जश्न बुधवार को भी शिया समुदाय ने जारी रहा। महफिलों के आयोजन के साथ कर्बला, इमामबाड़ों और घरों में नज्र दिलाने व चखने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

हुसैनाबाद ट्रस्ट की ओर से खदरा स्थित कर्बला मलका आफाक में जश्ने मसर्रत का आयोजन किया गया। अकीदतमंदों ने कर्बला पहुंचकर जियारत और नज्र की। लोगों ने दोस्तों व रिश्तेदारों के घर जाकर नज्र चखी। मंसूरनगर स्थित इमामबाड़ा उम्मूल बनीन में जश्ने-नूर-ए-असर का आयोजन किया गया। इसे मौलाना सैयद हैदर अब्बास रिजवी ने खिताब किया।
विज्ञापन


हसनपुरिया स्थित अब्बासिया मस्जिद में जश्ने मुंतजिर मनाया गया। महफिल को मौलाना जमन हैदर जैदपुरी और मौलाना फिरोज अब्बास ने खिताब किया। डालीगंज स्थित कर्बला नसीरुद्दीन हैदर में महफिल ए कायम को मौलाना एजाज अतहर ने खिताब किया। वजीरगंज स्थित मस्जिद बुतूली बेगम व इमामबाड़ा जनाबे औन और मोहम्मद में जश्ने इमामे अस्र में मौलाना फिरोज अब्बास नकवी ने खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बजरे की जियारत का सिलसिला

मेहंदी घाट पर गोमती पर नावों को जोड़कर सजाए बजरे की जियारत के लिए अकीदतमंद बुधवार को भी पहुंचते रहे। शिया समुदाय ने अरीजे (अर्जी) में मन्नतें लिखकर उसे आटे में लपेटकर दुआ पढ़ी और इसे हजरत इमामे जमाना की खिदमत में गोमती में डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed