फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gas leakage from factory

Lucknow News: दो दिन से हो रहा गैस रिसाव, इलाकाई लोग बेहाल

Tue, 14 Mar 2023 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
gas leakage from factory
बाजारखाला मिल एरिया स्थित मनमोहन अग्रवाल की मनाली पिगमेंट प्रा. लि. (मोहन पेंट) फैक्टरी से दो दिन से लगातार क्लोरिन गैस का रिसाव हो रहा है। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फैक्टरी के पीछे रहने वाले लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। परेशान इलाकाई लोगों ने सुरक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से भी गुहार लगाई है। लोगों का आरोप है कि मानक के विपरीत फैक्टरी रिहायशी इलाके में हैं। वहीं सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं हैं। रविवार सुबह करीब पांच बजे से इलाका में क्लोरिन गैस का रिसाव शुरू हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक को इसे बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोमवार को भी फैक्टरी का संचालन किया गया, जिसके कारण अंदर से दिन में दो बार गैस का रिसाव हुआ। फैक्टरी के पीछे भरतपुरी काॅलोनी फेज-2 है। यहां रहने वालों ने बताया कि सोमवार सुबह भी करीब 6 बजे अचानक तेज बदबू आने लगी, जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। करीब आधे घंटे तक बदबू से पूरा इलाका परेशान था। वहीं देर शाम करीब 8 बजे अचानक से तेजी से गैस रिसाव होने लगा। कालोनी वालों की आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिक को बुलाया, फिर अंदर जाकर तस्दीक की।
विज्ञापन


सांस लेने में हुई परेशानी
भरतपुरी की रहने वाली संतोषी गुप्ता के मुताबिक रविवार व सोमवार दो दिन में तीन बार गैस का रिसाव हुआ, जिसके कारण उनको व परिवार के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद अचानक से खांसी आने लगी। अजीब सी बदबू आ रही थी।
विज्ञापन


डर कर लगाया मास्क
वहीं शकीला ने बताया कि अचानक से बदबू आने के कारण दिक्कत हो रही थी। संक्रमण न हो इसके लिए दवा की दुकान से पूरे परिवार के लिए मास्क खरीदा। सभी लोग मास्क लगाकर रह रहे हैं। बच्चों को रात में अब डर लगता है। कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगा की बचेंगे ही नहीं
रंजना के मुताबिक सोमवार देर शाम करीब 8 बजे अचानक से गैस रिसाव हुआ। बदबू इतनी तेज थी कि लगा कि अब बचेंगे ही नहीं। बच्चों को तेजी से खांसी आ रही है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दिक्कत ज्यादा बढ़ी तो परिवार के सभी लोगों के लिए दवा लेकर आई। तब जाकर राहत मिली।

दस दिन पहले नई फैक्टरी हुई चालू
अमृता के मुताबिक यह फैक्टरी दस दिन पहले ही शुरू हुई है। पिछले दो दिनों से जीना मुश्किल हो गया है। पहले रात में बदबू आती थी। अब तो दिन में भी सांस लेना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

काफी दूर तक दिख रहा असर
मतीन ने बताया कि फैक्टरी से गैस रिसाव के कारण कालोनी में काफी दूर तक के लोगों को परेशानी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि इसके पीछे रहने वालों को बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। प्रशासनिक अमला इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

प्रशासनिक टीम ने किया फैक्टरी का निरीक्षण

सोमवार को उद्योग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य विभागों की टीमें फैक्टरी पहुंची। वहां निरीक्षण किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सोमवार को फैक्टरी में माल का आवागमन बना रहा। मिल रोड और ऐशबाग एरिया में आबादी हो जाने से प्रशासन पहले ही यहां से फैक्टरियों को हटाने का नोटिस दे चुका है। लेकिन लीज समाप्त हो जाने के बाद भी यहां इनका संचालन जारी है।
एलडीए ने मुदित इंटरप्राइजेज के नाम से इनके भाई कौशल किशोर को भी नोटिस चस्पा किया था। अवर अभियंता सतवीर सिंह ने इन सभी को नए निर्माण न कराने की भी हिदायत दी थी। उसके बाद भी निर्माण जारी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता विनोद कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने परिसर का निरीक्षण किया और मालिक मनमोहन अग्रवाल से फैक्टरी की चिमनी ऊंची करने, फर्श बनवाने सहित कई हिदायतें दीं। वहीं उद्योग विभाग के सहायक निदेशक फैक्ट्रीज कानपुर रीजन सचिन कुमार यादव की टीम ने कार्यरत कर्मचारियों का ब्योरा और लाइसेंस के संबंध में जांच की।


सुरक्षा मानक पूरा होगा तभी संचालन
एसीपी बाजारखाला सुनील कुमार शर्मा के मुताबिक रविवार को गैस रिसाव की सूचना के बाद पुलिस टीम ने पूरी फैक्टरी का निरीक्षण किया था। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार की, जिसे जिला प्रशासन को भेजा। सुरक्षा के मानक पूरे नहीं किए जा रहे थे। पुलिस की रिपोर्ट में साफ लिखा है कि जब तक सुरक्षा के मानक पूरे होने से संबंधित विभाग से प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा, फैक्टरी का संचालन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed