फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Garvit wins two gold medals; Vikram bags silver.

Lucknow News: गर्वित ने जीते दो स्वर्ण, विक्रम को रजत

Sun, 06 Sep 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Garvit wins two gold medals; Vikram bags silver.
लखनऊ। जयपुर में चल रही 45वीं नॉर्थ जोन शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ी अब तक दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुके हैं। इसमें गर्वित पांडेय ने जूनियर और सीनियर वर्ग की ट्रैप स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते जबकि ट्रैप स्पर्धा के मास्टर वर्ग में विक्रम राय ने रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। लखनऊ के अमित अग्रवाल ने भी निर्धारित स्कोर हासिल कर नेशनल के लिए जगह बनाई है। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के 10 प्रदेशों के करीब 350 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें लखनऊ के यशराज सिंह, यशार्थ विनोद मिश्रा, रुद्रांश विनायक यादव, अजलान असगर और अकबर नकवी समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी अवध राइफल शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed