फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ganpati will handle the rupee cost

चढ़ता डालर, लुढ़कता रुपया संभालेंगे गणपति बप्पा

Sat, 31 Aug 2013 12:58 AM IST
लखनऊ/आशुतोष मिश्र
लखनऊ/आशुतोष मिश्र Updated Sat, 31 Aug 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
ganpati will handle the rupee cost

डालर की तेजी और सठियाये (60 रुपये से अधिक की चल रही कीमत) रुपये को अब गणपति बप्पा थामेंगे।

विज्ञापन


भक्त बप्पा से कामना करेंगे कि वे डालर के मुकाबले बढ़ती रुपये की कीमत को काबू करें और सरकार को उपायों की सद्बुद्धि दें कि देश की आर्थिक व्यवस्था संभल सके।

चौपटिया में शुभ संस्कार समिति की ओर से स्थापित होने वाली इस बार की गणपति झांकी की थीम ‘सेव इंडियन मनी’ की थीम पर रहेगी।

समिति के महामंत्री ऋद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि 9 सितंबर से शुरू होने वाले गणपति पूजन उत्सव में लगभग सवा पांच फिट की गणपति मूर्ति स्थापित की जायेगी।

गणपति बप्पा से डालर को कमजोर करने रूपये को मजबूत करने की मुख्य प्रार्थना होगी, यही इस बार की थीम भी रहेगी।

भारतीय अर्थव्यवस्था संवारने और कुबेर का खजाना भरेन की मनौती को लेकर इस बार अमीनाबाद में ‘अमीनाबाद केराजा’ विराजेंगे।

गणेश उत्सव मंडल के संयोजक अतुल अवस्थी ने बताया कि इस बार अमीनाबाद केराजा देश का खजाना भरें इसकी थीम पर ही विराजेंगे।

उनके साथ लक्ष्मी, गणेश और धनदेव कुबेर यंत्र की भी स्थापना होगी, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था सुधरे। इसके लिये मुंबई से पहली बार हवाई जहाज से अमीनाबाद के राजा नगर में पधारेंगे।
विज्ञापन


5 फिट से अधिक की ऊंचाई के बप्पा यहां विराजेंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक शाम ‘भारतीय सिनेमा के 100 सालों’ केनाम भी रहेगी। अहियागंज में छोटी बहू के ठाकुरद्वारे में स्थापित होने वाले 5.5 फुट के गणपति बप्पा झांकी शहर में निराली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री गणेश युवा मंडल टाट पट्टी अहियागंज के महामंत्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि साज-सज्जा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार यहां बैठकर आसन पर महाराजा की थीम पर विराजे प्रतिमा स्थापित होगी।

पूजन समारोह में प्रत्येक दिन ब्राह्मणों के साथ यजमानों का दल पूजन करेगा। इसके अलावा हुसैनगंज, मवैया, फूलबाग, नरही, कैसरबाग समेत अन्य पूजा पंडालों में तैयारियों ने जोर पकड़ा है।

एलईडी से खिलेंगे मनौतियों के राजा
आईटी चौराहे के पास रामाधीन सिंह इंटर कालेज में श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से लगने वाले गणपति महोत्सव में इस बार बप्पा की विशालकाय मूर्ति विराजेगी। इसके लिये विशालकाय पांडाल की तैयारी जोरों पर है।

हालांकि यहां की थीम को सीक्रेट रखा गया है। लेकिन पांडाल स्थल से तीन सौ मीटर के इलाके को कोलकाता से आये कलाकार एलईडी झांकियों से सजाने में दिन रात जुटे हुये हैं।


कमेटी के महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि लगभग 15 हजार स्कवाएर फिट से अधिक के भीमकाय पांडाल में गणेश प्राकट्य महोत्सव मनाया जायेगा। इसके लिये बीते करीब पखवाड़े भर से यहां कारीगर बांस-बल्ली का लगभग 50 फिट से भी ऊंचा पांडाल बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed