फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ganpati,chaudhary sweets food licence suspend.

मधुरिमा, गणपति नहीं बेच पाएंगे ‘मीठा जहर’

Sat, 17 Jan 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Jan 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
ganpati,chaudhary sweets food licence suspend.

मिठाइयों में जानलेवा मिलावट सामने आने के बाद रायबरेली रोड स्थित गणपति स्वीट्स और हजरतगंज स्थित चौधरी स्वीट्स के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को एफएसडीए की टीम ने दोनों दुकानों के संचालकों को तत्काल प्रभाव से कारोबार बंद करने का नोटिस थमाते हुए अगले आदेश तक दोनों दुकानों पर ताला लगवा दिया।
विज्ञापन


एफएसडीए आयुक्त बादल चटर्जी के निर्देश पर 30 दिसंबर को शहर की मिठाई की नौ प्रमुख दुकानों पर एक साथ छापा मारा गया था।

इस दौरान खोवा, बर्फी, मिल्क पुडिंग, घी, रिफाइंड आदि के 21 नमूने सील किए गए थे। नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद बुधवार को जारी रिपोर्ट में गणपति स्वीट्स की खोवा बर्फी में डिटर्जेंट और चौधरी स्वीट्स की मिल्क पुडिंग में केमिकल कलर की मिलावट सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा निकली मिठाइयां

ganpati,chaudhary sweets food licence suspend.

रिपोर्ट में दोनों ही मिठाइयों में मिलावट को जानलेवा बताया गया। खाद्य आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों दुकानों का फूड लाइसेंस निलंबित कर दुकान बंद कराने का निर्देश दिया था।

जांच रिपोर्ट पर शुक्रवार शाम सीएफएसओ एसपी सिंह, एफएसओ बसंत कुमार और अनिल पाल दोनों दुकानों पर पहुंचे।

टीम ने चौधरी स्वीट्स के संचालक अशोक कुमार गुरुनानी और गणपति स्वीट्स संचालक प्रशांत त्रिवेदी को लाइसेंस निलंबित किए जाने का नोटिस रिसीव कराया और उन्हें अगले आदेश तक दुकान बंद रखने का निर्देश दिया।

सीएफएसओ ने बताया कि दुकान संचालक लाइसेंस निलंबन के खिलाफ डीओ या आयुक्त के पास लिखित अपील कर सकते हैं। उन्हें रेफरल लैब में जांच रिपोर्ट को चुनौती देने का भी अधिकार है।

कवरेज करने पर मीडियाकर्मियों को पीटा

ganpati,chaudhary sweets food licence suspend.

विभूति खंड क्षेत्र में मिलावटी मिठाइयों की कवरेज करने गए दो चैनलों की टीम को मधुरिमा स्वीट्स वालों ने बंधक बनाकर पीट दिया।

मालिकों व नौकरों ने बंधक बनाकर मीडियाकर्मियों की पिटाई कर दी। साथ ही कैमरे छीनकर तोड़े और मेमोरी कार्ड भट्ठी में डाल दिए।

बाद में एएसपी ट्रांसगोमती ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर मामला शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, मधुरिमा स्वीट्स के नमूने एफएसडीए की जांच में फेल होने की खबर मिलने पर दो चैनलों की टीम शुक्रवार शाम कवरेज करने पहुंची।

पत्रकार विनोद मिश्रा ने हमला, लूट, तोड़फोड़, बलवा व अन्य संगीन आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने देर इस मामले में मीडिया कर्मियों की तहरीर पर केस दर्ज कर अंकुर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed