फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangster Jeeva murder: Shooter Vijay's wire linked to Nepal

Lucknow : जीवा हत्याकांड में नेपाल से जुड़े शूटर विजय के तार, माफिया से रहा संपर्क, पुलिस जुटी पड़ताल में

Fri, 09 Jun 2023 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 05:54 AM IST
सार

वह कुछ वक्त पहले नेपाल गया था। वहां के एक बड़े माफिया के संपर्क में रहा। ये बात उसने शुरुआती पूछताछ में बताई है। पुलिस इस दावे का अब सत्यापन करेगी। विस्तृत पूछताछ के लिए उसको रिमांड पर भी लिया जाएगा।

विज्ञापन
Gangster Jeeva murder: Shooter Vijay's wire linked to Nepal
demo pic...

विस्तार

गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को गोलियों से भूनने वाले शूटर विजय यादव के तार नेपाल से जुड़ रहे हैं। वह कुछ वक्त पहले नेपाल गया था। वहां के एक बड़े माफिया के संपर्क में रहा। ये बात उसने शुरुआती पूछताछ में बताई है। पुलिस इस दावे का अब सत्यापन करेगी। विस्तृत पूछताछ के लिए उसको रिमांड पर भी लिया जाएगा।

विज्ञापन


वारदात के बाद विजय पिटाई से घायल हो गया था। ट्रामा में वह भर्ती था। इस दौरान पुलिस ने उससे पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक विजय ने नेपाल जाने की बात बताई है। दावा किया कि एक शख्स ने उसको संजीव की फोटो दिखाकर मारने की सुपारी दी। जिसके एवज में 20 लाख रुपये देने की डील की थी। हालांकि सिर्फ पांच हजार रुपये व पिस्टल दी थी। विजय के दावे में कितनी सच्चाई है पुलिस इसका पता अब करेगी।
विज्ञापन


एसआईटी की जांच होगी अहम
तीन सदस्यीय गठित की गई एसआईटी की इसी बिंदु पर जांच कर रही है कि घटना में कहां कहां लापरवाही बरती गई। इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी की जांच की जद में वह बड़े अफसर भी जिम्मेदार हैं, जिनके ऊपर कोर्ट परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। देखना होगा कि एसआईटी जांच पूरी करने के बाद इनमें से किन किनको जिम्मेदार ठहराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय को मोहरा किसने बनाया
गैंगस्टर संजीव हत्याकांड को अंजाम भले ही शूटर विजय ने दिया हो, लेकिन इसका असल किरदार अभी पर्दे के पीछे है। सवाल है कि विजय का आका कौन है? शुरुआती जांच में नेपाल के अलावा पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक तार जुड़ रहे हैं। बड़े गैंग से लेकर एक पूर्व सांसद भी जांच की जद में है। अब देखना होगा कि एसआईटी कत्ल के मुख्य साजिशकर्ता तक पहुंच पाती है या नहीं।


सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका
कोर्ट रूम में संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जिला जज की कोर्ट में याचिका दायर की गई है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने याचिका दायर कर बताया कि कुछ वर्षों में मौजूदा सरकार के विपक्षी माने जाने वाले अपराधियों की हत्याएं हुई हैं, जो प्रथम दृष्टया राज्य पोषित हत्याएं दिखती हैं। ऐसे में जिला जज से राज्य सरकार को यह विवेचना सीबीआई को संदर्भित करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed