{"_id":"68e2dc09c2c84416cf04d3b7","slug":"gangster-charges-against-15-members-of-the-gang-and-those-accused-of-robbery-and-attempt-to-murder-lucknow-news-c-13-knp1050-1414017-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लूट व हत्या के प्रयास के आरोपी व गिरोह के 15 लोगों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लूट व हत्या के प्रयास के आरोपी व गिरोह के 15 लोगों पर गैंगस्टर
Mon, 06 Oct 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लूट, छिनैती व हत्या के प्रयास के कई मामलों में आरोपी प्रयागराज के जॉर्ज टाउन के रहने वाले राजीव श्रीवास्तव व उसके गिरोह के 15 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। राजीव मड़ियांव के फैजुल्लागंज में रह रहा है।
इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों के गैंग लीडर व उसके साथियों पर वजीरगंज, अलीगंज, इंदिरानगर, चौक, महानगर, गाजीपुर व हसनगंज थाने में कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। राजीव के गिरोह में फैजुल्लागंज निवासी राहुल श्रीवास्तव, हरदोई के अतरौली का नवीन वाजपेई, वजीरगंज के कुंडरी रकाबगंज का गोपाल द्विवेदी, इटौंजा के अमानीगंज का दीपक, बाराबंकी के छेदा निवासी श्यामू शुक्ला, सीतापुर के अटरिया का जितेंद्र कुमार अवस्थी, जानकीपुरम विस्तार निवासी अरुण वर्मा, सीतापुर का गौरव वाजपेई, हरदोई के कछौना का अभिषेक चौरसिया, हसनगंज के डालीगंज का अब्दुल मोमिन, हरदोई के नेवादा अतरौली निवासी कल्लन, सीतापुर के सकरन का मेराज गाजी, बाराबंकी के मोहम्मदपुर निवासी अनमोल अवस्थी, ठाकुरगंज का ब्रजेश कुमार सोनी व सीतापुर के सदना निवासी धीरज शामिल हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि राजीव व उसके गिरोह के लोगों ने आर्थिक व भौतिक लाभ पाने के लिए अपराध किए हैं।