{"_id":"66360ce5c22f8b9c6309936c","slug":"gangster-case-filed-against-two-accused-of-gang-rape-in-barabanki-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों पर गैंगस्टर, तीन माह पहले ही युवती को बनाया था शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों पर गैंगस्टर, तीन माह पहले ही युवती को बनाया था शिकार
Sat, 04 May 2024 03:54 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 May 2024 03:54 PM IST
सार
बाराबंकी में रामनगर की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज किया है। उनकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराबंकी जिले के रामनगर पुलिस ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। पुलिस इनकी संपत्ति की जांच करेगी। अनियमित मिलने पर संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कस्बा रामनगर के निवासी अनवारुल हक उर्फ बाबा खां व अरमान पर आरोप है कि बीते चार फरवरी को यह लोग एक युवती को बहला फुसला कर घर ले गए थे। इसके बाद उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
रामनगर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मात्र दो माह के अंदर विवेचना समाप्त कर बीते 27 मार्च को अदालत में आरोप पत्र दी दाखिल कर दिया था। अब रामनगर के कोतवाल रत्नेश कुमार पांडेय की तहरीर पर दोनों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन