फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangster accused of robbery injured in encounter

Lucknow News: लूट करने वाला गैंगस्टर का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Sat, 08 Nov 2025 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused of robbery injured in encounter
मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश शुभम व जांच करती पुलिस।
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में 31 अक्तूबर और दो नवंबर को दो लोगों से चेन लूटने वाले को शुक्रवार रात गोमतीनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जानकीपुरम निवासी शुभम गुप्ता के बाएं पैर में गोली लगी है। उसका साथी भागने में सफल रहा। शुभम के खिलाफ विकासनगर थाने में गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विश्वासखंड निवासी संदीप कलवार दो नवंबर की शाम घर से टहलने निकले थे। हेल्थ सिटी अस्पताल के पास बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से आए और उनकी सोने की चेन लूट ले गए। इससे पहले अक्तूबर की रात दोस्त के साथ टहल रहे विशालखंड के राज ठाकुर की चेन बाइक सवार दो लुटेरे लूट ले गए थे। दोनों मामलों में बृहस्पतिवार को लूट का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि दोनों वारदात अंजाम देने वाले लुटेरे एक ही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस दयाल पैराडाइज होटल के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा किया। कुछ दूर जाकर बाइक से फिसले बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की चलाई गोली एक बदमाश के बाएं पैर में लगी। घायल बदमाश ने अपना नाम शुभम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका साथी मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर का कहना है कि शुभम मूल रूप से लखीमपुर का रहने वाला है। पुलिस को घटना में इस्तेमाल बाइक, लूटी दो चेन, तमंचा मिला है। शुभम को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




लोगों से बाइक मांग कर करते थे लूट

इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि शुभम पुलिस से बचने के लिए दूसरों की बाइक का वारदात में इस्तेमाल करता था। उसने विभूतिखंड में मोबाइल लूट व कृष्णानगर में चेन लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश शुभम व जांच करती पुलिस।

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश शुभम व जांच करती पुलिस।

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश शुभम व जांच करती पुलिस।

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश शुभम व जांच करती पुलिस।

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश शुभम व जांच करती पुलिस।

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश शुभम व जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed