{"_id":"6959854f82b31b1f620678c8","slug":"gangster-accused-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1544600-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 04 Jan 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। पीजीआई की डिफेंस कॉलोनी निवासी गैंगस्टर का आरोपी आयुष शाक्य (19) को गोसाईंगंज पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
आरोप है कि उसने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक पीजीआई पुलिस ने सरगना पीजीआई के तेलीबाग स्थित नेपालगंज निवासी सुमित चौहान के अलावा गिरोह में शामिल नेपालगंज के विकास उर्फ कुल्हड़ व आयुष पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की थी। विकास और सुमित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पीजीआई और आलमबाग थाने में आयुष पर लूट व छिनैती के चार मामले दर्ज हैं।