फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape victim commits suicide due to negligence of police

पुलिस ने दर्ज नहीं की गैंगरेप की रिपोर्ट, पीड़िता ने लगा ली फांसी

Thu, 27 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जरवलरोड (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला, जरवलरोड (बहराइच) Updated Thu, 27 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
gangrape victim commits suicide due to negligence of police
डेमो प‌िक

बहराइच में ब्यूटी पार्लर से लौट रही एक युवती को कार सवार छह युवकों ने असलहा सटाकर अगवा कर लिया। इसके बाद गैंगरेप किया। घटना 24 अप्रैल की है। दूसरे दिन परिवारीजन किसी तरह बेटी को छुड़ाकर घर लाए। 

विज्ञापन


थाने जाकर केस दर्ज करने को कहा तो पुलिस कर्मियों ने फटकार कर भगा दिया। पुलिस की कार्यशैली से आहत युवती ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जरवलरोड थाना के एक मजरा निवासी 22 वर्षीय युवती 24 अप्रैल को जरवलरोड बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर गई थी। 
विज्ञापन


दोपहर एक बजे जब वह घर लौट रही थी, तभी जरवलरोड चीनी मिल यार्ड के पास कार सवार छह युवकों ने असलहा सटाकर उसे अगवा कर लिया। अपहर्ता युवती को गोंडा ले गए। वहां गैंगरेप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल के आसपास लोगों से युवती के परिवारीजनों को सूचना मिली तो सभी सकते में आ गए। किसी तरह उसे अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया। घर वाले मंगलवार देर शाम युवती को लेकर थाने पहुंचे। 

पुलिस ने कराया समझौता तो हुई हताश

gangrape victim commits suicide due to negligence of police
डेमो प‌िक

लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाए डांटकर कर थाने से भगा दिया। सुलह समझौते पर हस्ताक्षर करवा लिए। इससे युवती काफी हतोत्साहित हुई। उसने बुधवार सुबह फिर थाने पर मोबाइल से सूचना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस ने उसे अनसुना कर दिया। 

इससे आहत युवती बुधवार रात 8:45 बजे के आसपास अहाता में जाने के लिए घर से निकली। कुछ देर बाद मवेशियों को चारा देने के लिए पिता अहाते में गए तो वहां युवती का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना जरवलरोड पुलिस को मिली तो पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। 

जरवलरोड थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें युवती के गैंगरेप की जानकारी नहीं है। परिवारीजन पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं। युवती के आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद एसओ टीम के साथ गांव रवाना हो गए।

21 को होना था विवाह

gangrape victim commits suicide due to negligence of police
डेमो प‌िक

युवती का विवाह बाराबंकी जिले के गहरैला रामनगर में तय हुआ था। नौ मई को तिलक व 21 मई को विवाह था। परिवारीजनों का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना एसपी को भी दी थी, लेकिन सभी ने अनदेखी की।

एसपी बोले, झूठ बोल रहे घर वाले
पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि युवती खुद युवकों के साथ गोंडा गई थी। उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में सुलह समझौता भी हुआ है। इसकी लिखित कॉपी है। परिवारीजन झूठा आरोप लगा रहे है। उन पर केस किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed