पहले की अश्लील टिप्पणी फिर अगवा कर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की राजधानी मड़ियांव क्षेत्र में एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए चार शोहदों ने एक किशोरी से पहले सरेराह अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी की।
फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका अपहरण कर एक तबेले में ले गए जहां सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक शोहदे को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि गौरभटी निवासी एक पुताई ठेकेदार की बेटी जुड़वा मंदिर के पास अपनी भाभी से मिलने उसके घर गई थी। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार शोहदों ने उसे अकेला देखकर छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद उस पर अश्लील फब्तियां कसते रहे।
इसे नजरअंदाज करकिशोरी किसी तरह से भाभी के घर तक पहुंच गई। वहां लगभग दो घंटे बिताने के बाद वह रात नौ बजे फिर अकेले ही पैदल घर जाने के लिए निकली। इस दौरान शोहदे घात लगाकर बैठे थे और उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे।
मुंह बंद करके लड़की को किया अगवा
सुनसान रोड पर झाड़ियों के पास अचानक चारों शोहदों ने उसे रोक लिया। मुंह दबाकर जबरदस्ती उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुये उसका अपहरण कर लिया और फिर एक तबेले में ले गए। वहां चारों शोहदों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
पीछा करते पहुंचे दोस्त ने दी पुलिस को सूचना अपहरण करकिशोरी को साथ ले जा रहे शोहदों को लड़की के दोस्त चिन्नी ने देख लिया। चिन्नी ने उनका तबेले तक पीछा किया। वहां पर चारों शोहदों ने उसे बुरी तरह से पीटा।
चिन्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दबिश मारकर किशोरी को छुड़ाया और मौके से आमिर नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसके तीन साथी भाग गये।
पूछताछ में आमिर ने साथियों की पहचान चांद बाबू, जमील और छोटू घोषी बताई है। चारों आरोपी भी मड़ियांव के ही रहने वाले है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।