महिला से गैंगरेप की कोशिश, खींचकर ले जाने लगे दरिंदे, मासूम को छीनकर झाड़ियों में फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पीजीआई थानाक्षेत्र में रविवार तड़के महिला सफाईकर्मी को अकेला पाकर दरिंदों ने गैंगरेप की कोशिश की। पीड़िता ने पांच वर्षीय बेटी की दुहाई दी तो दंरिदों ने मासूम को उसके हाथों से छीनकर झाड़ियों में फेंक दिया।
महिला को तीन युवकों से भिड़ता देख मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग ने शोर मचाया। इस पर महिला के पति व आस-पास के लोगों ने दरिंदों को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आशियाना के रुचिखंड फिरंगी खेड़ा निवासी अमित, सुनील व रिंकू बताया।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने बताया कि मूलरूप से उन्नाव निवासी महिला पति व पांच वर्षीय बेटी संग पीजीआई इलाके में किराए के मकान में रहती है। दंपती कार्यदायी संस्था के माध्यम से नगर निगम में संविदा पर सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं।
रविवार सुबह तड़के करीब चार बजे दोनों तेलीबाग रिंग रोड पर सफाई कर रहे थे। इस बीच वहां से गुजर रहे तीन युवकों ने महिला सफाई कर्मी को अकेला पाकर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे घसीटते हुए खाली प्लॉट की ओर ले जाने लगे। मां को जूझता देख मासूम वहां पहुंची और मां से चिपट गई। इस पर दरिंदे मासूम को महिला से छीनने लगे। पीड़िता ने दुहाई दी, लेकिन दरिंदों ने मां के हाथों से छीनकर बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। इस बीच वहां टहलने निकले बुजुर्ग ने महिला को जूझता देख शोर मचाया।
महिला ने सुनाई आपबीती
बुजुर्ग का शोर गुल सुनकर थोड़ी दूर पर ही सफाई कर रहा उसका पति आ गया। पति के विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। इस बीच आस पास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी भागने लगे तो लोगों ने घेर लिया।
तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों आरोपी वेल्डिंग का काम करते हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बुजुर्ग बना मसीहा
पीड़िता का कहना था कि दरिंदे जब उसके संग छेड़खानी कर रहे थे तो उसने अपनी बेटी की दुहाई देते हुए ऐसी हरकत न करने की मिन्नतें मांगती रही। लेकिन वह नही पसीजे और मासूम को उसकी हाथों से खिंचकर झाड़ियों में फेंक दिया। इससे मासूम को भी चोटें आईं। बुजुर्ग तो हमारे लिए मसीहा बनकर आए।