फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape and brutal murder in kanpur

बच्ची का गैंगरेप कर ईंट से कुचलने वालों में 11 साल के बच्चे का हाथ

Sat, 21 Nov 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Nov 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
gangrape and brutal murder in kanpur

तीन दिन पहले कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र से अगवा मासूम बच्ची की स्मैकियों ने गैंगरेप के बाद ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी और शव इलाहाबाद फाटक के पास खंडहर में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह शव मिला।

विज्ञापन


बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने शव मिलने की सूचना देने वाले मोहल्ले के युवक से शक के आधार पर पूछताछ की तो वह टूट गया और दो अन्य दरिंदों के नाम बता दिए। पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। इनमें एक 11 साल का नाबालिग है।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता की तहरीर पर बच्ची को अगवा करके गैंगरेप करने और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने तीन दिन पहले पुलिस से गुहार लगाई थी लेकिन बच्ची को ढूंढना तो दूर, रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेथफुलगंज निवासी एक व्यक्ति की पांच साल की बेटी बुधवार शाम से लापता थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अगले दिन मस्जिद से घोषणा कराई और खुद पिता माइक लेकर मोहल्ले-मोहल्ले बेटी की जानकारी करता रहा।

हत्यारे को चाचा कहती थी बच्ची

gangrape and brutal murder in kanpur

शुक्रवार सुबह दस बजे मोहल्ले के बउअन (22) ने घर पहुंच बताया कि सेंट्रल स्टेशन से कुछ दूर इलाहाबाद फाटक के पास रेलवे के खंडहर हट में बच्ची का शव पड़ा है।

बच्ची के माता-पिता व मोहल्ले वाले वहां पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। पुलिस ने शव मिलने की सूचना देने वाले बउवन से पूछताछ शुरू की तो उसने सब उगल दिया। बताया कि बच्ची के पिता से बउअन के घरेलू संबंध थे। बच्ची उसे चाचा कहती थी। बुधवार को बच्ची को अपने साथ ले आया था।

बाद में बच्ची को रेलवे की खंडहरनुमा कोठरी में ले गया। दोनों दोस्तों को भी बुला लिया। फिर उसने दोस्त दीपक (19) और एक नाबालिग दोस्त के साथ बच्ची से रेप किया और फिर हत्या कर दी। बच्ची शोर न मचा सके इसलिए उसके कपड़े उसके मुंह में ठूंस दिए।

इसके बाद तीनों ने मिलकर गला दबाया और सिर ईंट से कूंच दिया। पुलिस ने तुरंत दीपक और तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। बउअन और दीपक गुप्ता उर्फ सुक्खी शुक्लागंज के रहने वाले हैं और काम-धंधे के सिलसिले में बच्ची के घर के पास किराए पर रहते हैं।

इतनी चोटें कि डॉक्टर भी नहीं गिन पाए

gangrape and brutal murder in kanpur

तीनों आरोपी स्मैक के लती बताए गए हैं। नाबालिग आरोपी हरबंश मोहाल का रहने वाला है। बच्ची का पोस्टमार्टम शुक्रवार रात 11 बजे डिप्टी सीएमओ महेश कुमार, डॉ. विपिन चतुर्वेदी, डॉ. ओपी राय के पैनल ने किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करने, सिर कूंचने और अधिक खून बहने को मौत का कारण माना गया है। दरिंदों ने बच्ची के चेहरे को इतनी बुरी तरह कूंच दिया कि डॉक्टर चोट भी नहीं गिन पाए।

बउअन ने बताया कि गैंगरेप और हत्या करने के बाद तीनों मौके से भाग गए थे। बच्ची जिंदा होने की आशंका पर तीनों घटना के दूसरे दिन फिर मौके पर पहुंचे और दोबारा शव को ईंट से कूंचा। जब इत्मीनान हो गया कि बच्ची जिंदा नहीं है तो वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed