फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangester on director or R SONS

आर संस कंपनी के संचालक समेत पांच पर गैंगस्टर

Sun, 29 Nov 2020 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
gangester on director or R SONS
गोमतीनगर में ऑफिस खोलकर ईएमआई पर प्लॉट का झांसा देने वाली रीयल एस्टेट कंपनी आर संस इन्फ्रालैंड डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक आशीष श्रीवास्तव समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गोमतीनगर की एसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी में 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर हैं लेकिन गैंगस्टर में संचालकों को ही शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का रास्ता आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आर संस कंपनी बाराबंकी के आशीष कुमार श्रीवास्तव की है। उसने देवा रोड और गोसाईंगंज में जीवनदीप व प्रखर सिटी नाम की योजनाओं में ईएमआई पर प्लाट बेचने की स्कीम शुरू करके न सिर्फ लखनऊ बल्कि आसपास के जनपदों और पूर्वांचल के कई जिलों में लोगों से 500 करोड़ रुपये से अधिक रकम की ठगी की। गोरखपुर, अयोध्या, कुशीनगर, बलिया, आजमगढ़, वाराणसी और गाजीपुर में भी उसके ऑफिस थे। शातिर ने कंपनी में अपने रिश्तेदारों और परिचितों को ही महत्वपूर्ण पदों पर रखा था। पुलिस ने आशीष के अलावा अंकुर श्रीवास्तव, तरुण सिन्हा समेत अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस आशीष समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

ठगी कर दुबई भागे शातिरों को वापस लाने के लिए मंत्रालय भेजा पत्र
रीयल एस्टेट अथवा निवेश कंपनी खोलकर सैकड़ों करोड़ रुपये ठग कर दुबई भागे जालसाजों को वापस लाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीसीपी पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि शाइन सिटी कंपनी के फरार मालिक राशिद नसीम और हेलो राइड कंपनी का जीएम अभय कुशवाहा के देश छोड़कर दुबई जाने की सूचना मिली है। दोनों को वापस लाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल राशिद नसीम को देश वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed