{"_id":"667a943984367943700ad1ba","slug":"ganga-express-way-will-be-start-before-kumbh-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कुंभ के पहले तैयार हो जाएगा गंगा एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुंभ के पहले तैयार हो जाएगा गंगा एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
Tue, 25 Jun 2024 03:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:26 PM IST
सार
गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारे, उद्योगों के साथ लाजिस्टिक हब व वेयरहाउस का भी निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले महाकुंभ के मद्देनजर शासन स्तर पर जहां सुरक्षा इंतजाम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं, वहीं मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है। यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक इस साल दिसंबर तक इस एक्सप्रेस-वे पर यातायात शुरू हो जाएगा। इस बाबत औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के दिशा-निर्देशन में यूपीडा के अधिकारी लगातार स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
जनवरी 2025 में होने वाले कुंभ से पहले इस एक्सप्रेस-वे के तैयार होने से राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य लोगों को सहूलियत होगी। विभागीय मंत्री नंदी का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए इसे दिल्ली से आ रहे यमुना एक्सप्रेस-वे के साथ ही पूर्वांचल और आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा।। प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में शुमार गंगा एक्सप्रेस-वे के बनने से यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बहुत फायदा होगा। इसके तहत गंगा के किनारे बसे गांव शहरों से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पेपर लीक में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और लगेगा एक करोड़ का जुर्माना, योगी सरकार लाएगी अध्यादेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दूसरा तल बनने के बाद नहीं होगी समस्या... राम मंदिर की छत टपकने के सवाल पर बोले निर्माण समिति के अध्यक्ष
मंत्री नंदी ने बताया कि इस एक्सप्रेस-वे के किनारे 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मेरठ, हापुड़, बरेली, मुरादाबाद, हरदोई, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज में औद्योगिक गलियारा भी बनाया जा रहा है। उद्योगों के साथ ही यहां लाजिस्टिक हब व वेयरहाउस बनेंगे। मेरठ से शुरू होने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी के कुल एक दर्जन जिलों से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेस-वे हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज में समाप्त होगा।
यूपीडी के अफसरों के मुताबिक 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के बनने से मेरठ से प्रयागराज तक का सफर 6 से 8 घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी इसमें 10 से 12 घंटे का समय लगता है।