फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganga bridge on Lucknow-Kanpur railway line will be repaired 74 trains will be affected for 42 days see list

UP: 29 साल बाद लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर गंगा पुल की होगी मरम्मत, 42 दिन तक 74 ट्रेनें होंगी प्रभावित; देखें लिस्ट

Tue, 18 Mar 2025 08:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Mar 2025 08:50 AM IST
सार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने सोमवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 800 मीटर लंबे पुल पर स्टील टर्फ लगे हैं। इन्हें बदलकर 1560 एमबी स्लीपर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Ganga bridge on Lucknow-Kanpur railway line will be repaired 74 trains will be affected for 42 days see list
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन 20 मार्च से कानपुर रेलखंड पर स्थित गंगा पुल की मरम्मत शुरू करेगा। यह काम 29 साल बाद किया जा रहा है। वर्ष 1996 में पिछली बार पुल की मरम्मत हुई थी। मरम्मत कार्य के चलते 30 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

विज्ञापन


42 दिनों तक झांसी, हावड़ा, मुंबई, पुणे, गोरखपुर आदि रूटों पर चलने वाली नीलांचल, शताब्दी एक्सप्रेस समेत 74 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। उत्तर रेलवे की नौ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। मरम्मत कार्य के बाद ट्रेनों को रफ्तार मिल सकेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: प्रदेश में कई जगहों पर हुई बारिश से गिरा तापमान, ओले गिरने से हुए नुकसान का आकलन कर रही है सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि करीब 10 किमी लंबे रेलमार्ग पर कॉशन लगा है। इससे ट्रेनों को धीमी गति से चलाना पड़ता है। मरम्मत के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ सकेगी। उन्होंने बताया कि 42 दिनों तक रोजाना नौ घंटे सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मेंटेनेंस का काम होगा। इस दौरान उत्तर रेलवे की नौ ट्रेन निरस्त व 17 ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे की 39 ट्रेनें बदले रास्ते से चलेंगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ इंटरसिटी 19 मार्च से 30 अप्रैल तक, 11110 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी 20 मार्च से एक मई तक, 51813 झांसी लखनऊ, 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर, 55345 लखनऊ कासगंज, 55346 कासगंज लखनऊ पैसेंजर, 64203 लखनऊ कानपुर सेंट्रल मेमू, 64204 कानपुर सेंट्रल लखनऊ मेमू 20 मार्च से पहली मई तक निरस्त रहेंगी। 09465 अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल, 09466 दरभंगा अहमदाबाद, 05305 छपरा आनंदविहार, 05306 आनंदविहार छपरा स्पेशल 30 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों पर निरस्त रहेंगी। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी भाजपा जिलाध्यक्ष: नहीं चली सासंद-विधायकों की पैरवी, चौंकाने वाले रहे कई नाम; कई जिलों में अब भी चुनौतियां हैं बरकरार

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि 12104 लखनऊ पुणे सुपरफास्ट चारबाग से, 16094 मास एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से आधे-आधे घंटे की देरी से चलाई जाएंगी। 12535 लखनऊ रायपुर गरीबररथ 120 मिनट, 64211 लखनऊ कानपुर मेमू डेढ़ घंटे, 07076 गोरखपुर हैदराबाद 150 मिनट व 05053 गोरखपुर बांद्रा स्पेशल दो घंटे की देरी से संचालित की जाएंगी।
 

ये ट्रेनें नहीं आएंगी लखनऊ

11407 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस 18, 25 मार्च, एक, आठ, 15, 22 अप्रैल को कानपुर स्टेशन तक चलेगी। 11408 लखनऊ पुणे वापसी में 20, 27 मार्च, तीन, 10, 17, 24 अप्रैल को कानपुर से ही चलेगी। 22121 एलटीटी लखनऊ सुपरफास्ट 22, 29 मार्च, पांच, 12, 19, 26 अप्रैल व 22122 लखनऊ एलटीटी 23, 30 मार्च, छह, 13, 20, 27 अप्रैल को कानपुर तक ही संचालित होगी। ये ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। 15083 छपरा फर्रुखाबाद व 15084 फर्रुखाबाद छपरा एक्सप्रेस 19 मार्च से 30 अप्रैल तक गोमतीनगर स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।
 

लखनऊ-मुरादाबाद के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें

12571 गोरखपुर आनंदविहार, 12595 गोरखपुर आनंदविहार, 22539 मऊ आनंदविहार, 22411 नाहरलागुन आनंदविहार, 22412 आनंदविहार नाहरलागुन, 12003 शताब्दी एक्सप्रेस, 15025 मऊ आनंदविहार, 15026 आनंदविहार मऊ, 15557 दरभंगा आनंदविहार, 15705 कटिहार दिल्ली लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते चलेंगी। ट्रेनें कानपुर, टुंडला व अलीगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। 20921 बांद्रा लखनऊ, 20922 लखनऊ बांद्रा, 19670 पाटलिपुत्र उदयपुर, 19669 उदयपुर पाटलिपुत्र, 12179 लखनऊ आगरा फोर्ट, 12180 आगरा फोर्ट लखनऊ बदले रूट लखनऊ शाहजहांपुर कासगंज के रास्ते चलाई जाएंगी। 19410 गोरखपुर साबरमती, 22922 गोरखपुर बांद्रा, 22921 बांद्रा गोरखपुर, 02563 बरौनी नई दिल्ली, 02569 दरभंगा नई दिल्ली, 02564 नई दिल्ली बरौनी, 02570 नई दिल्ली दरभंगा बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, कासगंज के रास्ते चलाई जाएंगी।

बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

12511 गोरखपुर तिरुवनंतपुरम, 12521 बरौनी एर्नाकुलम, 12589 गोरखपुर सिकंदराबाद, 12591 गोरखपुर यशवंतपुर, 15023 गोरखपुर यशवंतपुर, 15065 गोरखपुर पनवेल, 15067 गोरखपुर बांद्रा, 20104 गोरखपुर एलटीटी, 22533 गोरखपुर यशवंतपुर, 15269 मुजफ्फरपुर साबरमती, 22531 छपरा मथुरा, 11124 बरौनी ग्वालियर, 11080 गोरखपुर एलटीटी, 12597 गोरखपुर मुंबई, 14101 प्रयागराज कानपुर, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12144 सुलतानपुर एलटीटी, 12174 प्रतापगढ़ एलटीटी, 13167, कोलकाता आगरा, 12875 पुरी आनंदविहार नीलांचल, 19054 मुजफ्फरपुर सूरत, 15045 गोरखपुर ओखा, 22445 कानपुर सेंट्रल अमृतसर, 22446 अमृतसर कानपुर, 12470 जम्मूतवी कानपुर, 12469 कानपुर जम्मूतवी ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। ये परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed