फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ganga Aarti will be performed on its 13 helping rivers.

यूपी: गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’, घाटों की भी बदलेगी सूरत

Thu, 05 May 2022 09:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 May 2022 09:58 PM IST
सार

काशी, प्रयागराज और बिठूर की तर्ज पर गंगा की सहायक 13 नदियों पर भी गंगा आरती का आयोजन होगा। गंगा किनारे बसे गांव में गंगा मेला लगेगा। इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Ganga Aarti will be performed on its 13 helping rivers.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गंगा की 13 सहायक नदियों के घाटों को संवारा और सजाया जाएगा। यहां भी काशी, प्रयागराज व बिठूर की तर्ज पर शाम को ‘गंगा आरती’ होगी। शासन ने इस संबंध में गंगा स्वच्छता अभियान के तहत गंगा नदी के साथ उसकी सहायक नदियों को भी संरक्षित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

विज्ञापन


योजना के तहत नदी के किनारे पुराने घाटों को संवारने के साथ गांव-गांव में गंगा मेला जैसे आयोजन भी होंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन आयोजनों की कार्ययोजना जल्द बनाकर काम शुरू करें। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि योजना में गंगा नदी में मिलने वाली नदियों को भी प्रदूषण मुक्त करने का बीड़ा उठाया गया है।
विज्ञापन


इन नदियों में गिरने वाले सीवेज को चिह्नित करके उनको बंद करने के साथ नदी के दोनों किनारों पर बसे गांव, शहरों और कॉलोनी वासियों को जागरूक किया जाएगा। नदियों के घाटों को सुंदर बनाकर स्थानीय लोगों को सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक रूप से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बिजनौर से शुरू होकर काशी, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते बलिया होकर बिहार जाने वाली गंगा नदी में गिरने वाले नालों को बड़े स्तर पर अभियान चलाकर राज्य सरकार ने या तो रोक दिया है या उनको टैप करा दिया है। यहां एसटीपी बनाए गए हैं और कई जगह पर गंगा में गिरने वाले नालों को बंद करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इन प्रमुख नदियों के घाटों की बदलेगी सूरत
गंगा नदी से मिलने वाली रामगंगा, बेतवा, सरयू, राप्ती, वरुणा, काली, यमुना, हिंडन, गर्गो, केन, गोमती और सई समेत 13 नदियों के घाटों की सूरत बदली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed