फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang rape of a girl after breaking the door

Lucknow News: दरवाजा तोड़ युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 31 Oct 2023 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of a girl after breaking the door
लखनऊ। आलमबाग में दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दो युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर उसकी मां की हत्या करने व चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। मुख्य आरोपी के भाई पर धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। घर में घुसते हुए दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक 25 अक्तूबर को वह घर में अकेली थी। मां ड्यूटी पर गई थीं। शाम करीब चार बजे आलमबाग के रामनगर निवासी सुमित उसके घर आया। दरवाजा न खोलने पर गालीगलौज करने लगा। फिर वह दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब नाकाम रहा तो उसने अपने साथी साहिल सिद्दीकी को भी बुला लिया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकले। युवती का आरोप है कि सुमित का भाई अमन उसे लगातार धमकी दे रहा है कि अगर पुलिस से शिकायत की तो उसे बदनाम कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी साहिल सिद्दीकी की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया गया है। इसे बतौर साक्ष्य विवेचना में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया मुख्य आरोपी सुमित युवती का पहले से परिचित रहा है। उसे डेंगू हो गया है। पुलिस की निगरानी में अस्पताल में सुमित का इलाज चल रहा है। डॉक्टर से इलाज के बारे में जानकारी ली गई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तीसरे आरोपी अमन की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।


पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने दुष्कर्म के वक्त उसकी अश्लील फोटो भी क्लिक कीं। विरोध करने पर धमकी दी कि वह फोटो वायरल कर देंगे। धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। डर की वजह से पहले वह चुप रही। फिर 27 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई।

आरोपी साहिल के खिलाफ पिछले साल नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में कृष्णानगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। तब भी वह गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ महीने पहले ही वह जेल से छूटा था। अब अपने साथी के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed