फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang rape by calling home on pretext

Lucknow News: बहाने से घर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 11 Dec 2023 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Dec 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gang rape by calling home on pretext
लखनऊ। दुबग्गा में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से मोहल्ले के एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के बहाने पीड़िता को घर बुलाया और दो साथियों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को दुबग्गा थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दुबग्गा इलाके में रहने वाली एक महिला की पति से अनबन के दौरान मोहल्ले के ही रेहान खान से जान पहचान हुई। वह उसके घर आने लगा। रेहान ने महिला को नौकरी दिलाने की बात कही और 19 जून को बहाने से चारबाग के होटल कंफर्ट जोन ले गया। वहां रेहान ने नौकरी के नाम पर 38 हजार रुपये ऐंठ लिए। फिर नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पिला दी। महिला के बेहोश होने पर रेहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने अश्लील वीडियो के बल पर ब्लैकमेल कर उनसे ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

इसके बाद 25 अगस्त को रेहान ने पीड़िता का अश्लील वीडियो डिलीट करने की बात कही और बहाने से अपने घर बुलाया। पीड़िता जब रेहान के घर पहुंची तो वहां उसके दो साथी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर पति को जानकारी दी। फिर 26 अगस्त को दुबग्गा थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया तो पीड़िता ने अधिकारियों को डाक से शिकायती पत्र भेजा मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आठ दिसंबर को रेहान खान और उसके दो साथियों के खिलाफ दुबग्गा थाने में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed