फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gang involved in stealing high voltage power cables busted

Lucknow News: हाईवोल्टेज बिजली के केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sun, 27 Apr 2025 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gang involved in stealing high voltage power cables busted
हाईवोल्टेज बिजली के केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
लखनऊ। राजधानी और आसपास के जिलों में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के हाई वोल्टेज केबल को ड्रमों सहित चोरी करने वाले गिरोह का एसटीएफ ने राजफाश किया है। आरोपियों के पास से करीब 40 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। आरोपियों ने हरदोई व मड़ियांव इलाके से केबल चोरी किया था। खास बात ये है कि गिरोह रात के वक्त चोरी के लिए हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक दुबग्गा के हयातनगर निवासी आसिफ, मलिहाबाद के बड़ीगढ़ी निवासी मो. शादिल, सुल्तानपुर के पुनिभीपट्टी निवासी हवलदार, दुबग्गा निवासी अनीस, बृजलाल, इस्तीयाक, अयोध्या के बालेडीहा निवासी रामफेर यादव और संडीला हरदोई निवासी अमीर खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से ट्रक और उसमें रखा 33 केवी इन्सूलेटेड केबल, दो बंडल, हाइड्रा क्रेन, दो कार, बाइक, आठ मोबाइल फोन और 21,700 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसटीएफ का कहना है कि लंबे समय से बिजली के केबल चोरी होने की शिकायत आ रही थी। गिरोह को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर दुबग्गा से गिरोह को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हाई बोल्टेज सरकारी केबलों को ड्रम सहित चोरी कर प्रदेश के बाहर बेचते थे। गिरोह का सरगना सिवान, बिहार निवासी पवन कुमार तिवारी है। इसका मुख्य सहयोगी रामफेर यादव व आमीर खान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों रुपये के केबल चोरी करने की बात कबूली

बिजली विभाग केबल को भूमिगत बिछाने के लिए खुले में ठेकेदारों के माध्यम से इसे रखवा दिया जाता है। आरोपी इसकी रेकी कर केबल पार कर देते हैं। आरोपियों ने अब तक करोड़ों रुपये के केबल चोरी करने की बात कबूली है। गिरोह ने 30 मार्च को हरदाेई में सब्जी मंडी इलाके में एफसीआई गोदाम के पास से और 20 अप्रैल को मड़ियांव में घैलापुल के पास से केबल चोरी किया था। गिरोह के खिलाफ तालकटोरा थाने में पहले से एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed