आतंकवाद रोकने को प्लेन से आएंगे बप्पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालबाग सुंदरबाग में स्वराज्य सेवा संस्थान के गणपति पंडाल में देश में
भक्त बप्पा से देश में बढ़ते आतंकवाद को खत्म करने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त देश के लिए मनौतियां मांगेंगे। संस्थान के अध्यक्ष अभिजात मिश्रा ने बताया कि इसके लिए मुंबई से हवाई जहाज से 6 फुट के बप्पा नगर में उतरेंगे और 9 सितंबर से पंडाल में विराजेंगे।
अमीनाबाद के राजा के बाद नगर में ये दूसरा पंडाल होगा, जहां बप्पा हवाई मार्ग से आएंगे। गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही बप्पा के विराजने को पंडालों में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।
नजीराबाद में विराजने वाले
कैसरबाग के राजा इस बार 6 फीट के रहेंगे। समिति के संरक्षक पुष्पेंद्र
सोनकर ने बताया कि बप्पा 9 को विराजेंगे। महाराष्ट्र समाज की ओर से कटरा
मकबूलगंज के मराठा भवन में 9 सितंबर से बप्पा विराजेंगे।
वहीं, चौक सर्राफा
कल्ली जी राम मंदिर में विराजने वाले बप्पा 5.5 फीट के रहेंगे। आयोजन से
जुड़े उमेश पाटिल ने बताया कि यहां स्थापना के बाद किशोर चतुर्वेदी की भजन
संध्या होगी। हर दिन शाम को सांस्कृतिक आयोजन होंगे।