फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ganesha festival

आतंकवाद रोकने को प्लेन से आएंगे बप्पा

Fri, 06 Sep 2013 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 06 Sep 2013 10:43 AM IST
विज्ञापन
ganesha festival

लालबाग सुंदरबाग में स्वराज्य सेवा संस्थान के गणपति पंडाल में देश में

विज्ञापन
बढ़ते आतंकवाद और भ्रष्टाचार से लैस सरकार से निजात दिलाने की थीम पर बप्पा विराजेंगे।

भक्त बप्पा से देश में बढ़ते आतंकवाद को खत्म करने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त देश के लिए मनौतियां मांगेंगे। संस्थान के अध्यक्ष अभिजात मिश्रा ने बताया कि इसके लिए मुंबई से हवाई जहाज से 6 फुट के बप्पा नगर में उतरेंगे और 9 सितंबर से पंडाल में विराजेंगे।

अमीनाबाद के राजा के बाद नगर में ये दूसरा पंडाल होगा, जहां बप्पा हवाई मार्ग से आएंगे। गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही बप्पा के विराजने को पंडालों में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।


नजीराबाद में विराजने वाले कैसरबाग के राजा इस बार 6 फीट के रहेंगे। समिति के संरक्षक पुष्पेंद्र सोनकर ने बताया कि बप्पा 9 को विराजेंगे। महाराष्ट्र समाज की ओर से कटरा मकबूलगंज के मराठा भवन में 9 सितंबर से बप्पा विराजेंगे।

वहीं, चौक सर्राफा कल्ली जी राम मंदिर में विराजने वाले बप्पा 5.5 फीट के रहेंगे। आयोजन से जुड़े उमेश पाटिल ने बताया कि यहां स्थापना के बाद किशोर चतुर्वेदी की भजन संध्या होगी। हर दिन शाम को सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed