{"_id":"5d8bc2588ebc3e93d9658928","slug":"ganagester-against-akeel-ansari-in-murder-of-sravan-sahu-lucknow-news-lko483564040","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रवण साहू हत्याकांड के आरोपी अकील अंसारी समेत छह पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रवण साहू हत्याकांड के आरोपी अकील अंसारी समेत छह पर गैंगस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रवण साहू हत्याकांड के आरोपी अकील अंसारी समेत छह पर गैंगस्टर
राजधानी के चर्चित कारोबारी श्रवण साहू की हत्या के आरोपी कुख्यात अकील अंसारी और उसके पांच गुर्गों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
भविष्य में भी अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अकील अंसारी फिलवक्त जेल में बंद है।
वह ठाकुरगंज और चौक समेत पुराने लखनऊ में सीरियल किलर भाइयों सलीम, रुस्तम और सोहराब के लिए भाड़े पर हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसी संगीन वारदातें कर रहा था।
उसने ही तत्कालीन क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सआदतगंज निवासी तेल कारोबारी श्रवण साहू को फर्जी मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की साजिश रची थी।
हालांकि, इस साजिश का खुलासा हुआ और अकील व उसके साथ साजिश रचने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस बीच श्रवण साहू को उसके घर पर ही गोलियों से भूनकर मार डाला गया। वारदात में अकील अंसारी का हाथ होने की पुष्टि हुई थी।
एसएसपी ने बताया कि अकील व उसके गुर्गे रिजवान, अजयपाल, मो. शकील मंसूरी, मो. फारुख और अभय वर्मा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।