फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Game to save builders, notice to two including Tehsildar

Lucknow News: बिल्डरों को बचाने का खेल, तहसीलदार समेत दो को नोटिस

Tue, 11 Feb 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Game to save builders, notice to two including Tehsildar

विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में आवंटियों की रकम दबाने वाले बिल्डरों को बचाने का खेल चल रहा है। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब डीएम विशाख जी अय्यर तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बकायेदारों की सूची मांगी तो तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव व वसील बाकी नवीस (डब्ल्यूबीएन) उपलब्ध नहीं करवा सके। डीएम ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है।



इससे पहले तहसीलदार और डब्ल्यूबीएन ने बताया कि अपडेट सूची उपलब्ध नहीं है। इस पर डीएम ने फटकार लगाते हुए कहा कि जब सूची तैयार नहीं है तो वसूली कैसे संभव होगी। सूत्रों के मुताबिक बिल्डरों व अन्य बकायदारों को बचाने के लिए ऐसा लंबे समया से किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द अपडेट सूची बनाएं और वसूली शुरू कराएं। उन्होंने परिसर की कैंटीन, खतौनी रूम और हवालात का भी निरीक्षण किया। पता चला कि कैंटीन और फोटोकॉपी की दुकान खाली है। डीएम ने कहा, दुकानों को पीओ डूडा से समन्वय करते हुए स्वयं सहायता समूह को नीलामी के जरिये आवंटित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed