फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gadar-2 team met CM Yogi, the team said- Chief Minister gave affection like a guardian

Lucknow News : गदर-2 की टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात, टीम ने कहा- मुख्यमंत्री ने अभिभावक की तरह दिया स्नेह

Wed, 23 Aug 2023 08:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Aug 2023 08:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी पर अपनी बात रखते हुए निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कला की जननी है। यह भूमि लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण की है। पूरी दुनिया में उनके जैसा कलाकार कोई नहीं हुआ। नोएडा में स्थापित हो रही फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के कलाकारों को बड़ा अवसर प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Gadar-2 team met CM Yogi, the team said- Chief Minister gave affection like a guardian
गदर-2 की टीम से सीएम योगी ने की मुलाकात - फोटो : amar ujala

विस्तार

गदर-2 की टीम बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। टीम में फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा समेत अन्य कलाकार शामिल रहे। इस दौरान टीम ने सीएम योगी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल अभिभावक की तरह स्नेह दिया। वहीं फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के माहौल में सकारात्मक परिवर्तन आया है। 

विज्ञापन


निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर-2 की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान यहां के प्रशासन ने जिस तरह से सहयोग किया, ऐसा सहयोग देश के किसी अन्य राज्य में नहीं मिलता है। प्रशासन ने शूटिंग के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम कर रखे थे, जहां ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता पड़ी वहां ट्रैफिक को डायवर्ट किया। हमारी टीम को कहीं भी भीड़ या हूटिंग का सामना नहीं करना पड़ा। यही वजह है कि आज निर्माता और निर्देशक उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी पर अपनी बात रखते हुए निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कला की जननी है। यह भूमि लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण की है। पूरी दुनिया में उनके जैसा कलाकार कोई नहीं हुआ। नोएडा में स्थापित हो रही फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के कलाकारों को बड़ा अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी जिस तरह से कला को प्रोत्साहन और कलाकारों को सम्मान दे रहे हैं, उसे देखते हुए यह प्रतीत होता है कि आज कला समेत हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed