फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fsda raid on lucknow kesav food factory

लखनऊ की ये फैक्ट्रियां बना रही थीं जानलेवा सॉस, फूड लाइसेंस निरस्त

Thu, 29 Mar 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Mar 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
fsda raid on lucknow kesav food factory
डेमो - फोटो : डेंमो
लखनऊ में मोहान रोड पर स्थित आकांक्षा फूड प्रोडक्ट और मोहनलालगंज के गौरा गांव स्थित केशव फूड्स फैक्ट्री जानलेवा सॉस बाजार में खपा रही थीं।
विज्ञापन


इन फैक्ट्रियों से सॉस बनाने की सामग्री और तैयार सॉस के फरवरी में लिए गए 30 नमूनों में से 20 की अलीगंज लैब की जांच रिपोर्ट एफएसडीए को मिली है।

आकांक्षा के वेजिटेबल सॉस, केशव के चिली सॉस, सोयाबीन सॉस और सॉस बनाने में इस्तेमाल हो रहे गाजर व कद्दू के गूदों के पांच नमूनों की जांच में सेहत के लिए बेहद खतरनाक फंगस के साथ ही प्रतिबंधित सिंथेटिक कलर पाया गया।

लैब रिपोर्ट बताती है कि ऐसा सॉस जानलेवा हो सकता है। दोनों ही फैक्ट्री से लिए गए टमाटर, सोया, वेजीटेबल व चिली सॉस के 6 नमूने भी घटिया पाए गए। 

सॉस के नाम पर गंदा खेल

fsda raid on lucknow kesav food factory
जिला एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी टीआर रावत ने बताया कि वेजीटेबल, चिली और सोयाबीन सॉस बनाने में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्री के दो नमूनों में फफूंद और सिंथेटिक कलर पाया गया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जानलेवा हो सकती है। सॉस की तीन सीलबंद बोतलों में फंगस पाया गया, यह भी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।  

छह नमूने सेहत के लिए खतरनाक तो नहीं पाए गए पर उनकी गुणवत्ता खराब थी।  आकांक्षा से लिए गए वेजीटेबल सॉस के नमूने में पेट के साथ हार्ट अटैक का कारण बनने वाले सिंथेटिक कलर की मिलावट पाई गई।

सॉस के नाम पर गंदा खेल
30 नमून लिए गए थे दोनों फैक्ट्रियों से, 20 की रिपोर्ट मिली
4 नमूने सेहत के लिए बेहद खतरनाक पाए गए केशव फूड्स के
1 नमूना जानलेवा पाया गया आकांक्षा फूड प्रोडक्ट का

6 नमूने घटिया गुणवत्ता के पाए गए। 
9 नमूने जांच में ठीक पाए गए। 
10 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है केशव फूड्स की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता है पांच लाख जुर्माना

fsda raid on lucknow kesav food factory
प्रतीकात्मक तस्वीर
एफएसडीए ने दोनों ही फैक्ट्री संचालकों को नोटिस जारी किया है। फैक्ट्री संचालक अगर जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो एक माह में रेफरल लैब में अपील कर सकेंगे।

तय मियाद में रेफरल लैब में अपील न करने पर एफएसडीए अधिकारी सेहत के लिए घातक पाए गए नमूनों के लिए एसीजेएम कोर्ट में और घटिया पाए गए नमूनों के लिए एडीएम सिटी पूर्वी की कोर्ट में अलग-अलग वाद दाखिल करेगा। 

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि सेहत के लिए घातक पाए गए नमूनों से जुड़े वादों में अधिकतम पांच लाख कस जुर्माना सहित जेल की सजा तक का प्रावधान है। जबकि घटिया पाए गए नमूनों के मामले में अधिकतम जुर्माना राजस्व कोष में जमा करवाने की कोशिश होगी। 

अभिहीत अधिकारी जांच के बाद टीम ने लैब रिपोर्ट आने तक दोनों ही फैक्ट्रियों में किसी भी तरह के निर्माण व बिक्री कार्य को प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन

जांच के लिए भेजे थे 20 नमूने

fsda raid on lucknow kesav food factory
दोनों के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे। फिलहाल निलंबन की अवधि को आगे बढ़ाते हुए निर्माण व बिक्री कार्य पर रोक कायम रखी जाएगी।

मालूम हो 26 फरवरी को केशव फूड्स पर एफएसडीए टीम ने छापा मारा। यहां इतनी गड़बड़ियां पाई गईं कि तीन दिन तक कार्रवाई चलती रही थी। सॉस व सॉस बनाने की सामग्री से जुड़े 20 नमूने जांच के लिए लैब भेजेे गए थे। 


सॉस व सिरका बनाने में इस्तेमाल हो रही सड़ी-गली व फफूंद लगी गाजर, टमाटर व कद्दू से तैयार 340 क्विंटल सामग्री को नष्ट कराने के साथ 25 लाख कीमत की तैयार सामग्री सीज कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed