एफएसडीए का छापाः दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, नामचीन कंपनियों के सैंपल मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने लखनऊ में सोमवार को एक गोदाम में छापा मारकर दवा के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। गोदाम से तीन लाख की दवाओं सहित नामचीन कंपनियों के फिजीशियन सैंपल मिले हैं।
एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। संबंधित व्यक्ति से दवाएं खरीदने वालों की भी जांच की जाएगी। एफएसडीए को सूचना मिली थी कि मलिहाबाद के तारा तरफदर में एक मकान से कुछ लोग दवाओं की आपूर्ति करते हैं।
इस पर सोमवार को एसडीएम विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एफएसडीए के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार व माधुरी सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग भाग निकले।
पकड़े गए व्यक्ति के पास दवा आपूर्ति का लाइसेंस नहीं
जांच के दौरान मकान में रहने वाले इमरान को हिरासत में ले लिया गया। मकान के अंदर एक गोदामनुमा कमरे में बड़ी मात्रा में दवाएं मिलीं। ये कई नामचीन कंपनियों की दवाएं हैं।
इसमें विटामिन्स के टैबलेट, बुखार, लिवर, गैस, दर्द निवारक जैसी दवाएं हैं। इनकी कीमत करीब तीन लाख से अधिक है। इसमें ज्यादातर अलग-अलग कंपनियों की ओर से फिजीशियन को दिए जाने वाले सैंपल हैं।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि दवाओं का विवरण तैयार किया जा रहा है। स्पेशल कोर्ट से अनुमति लेने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पकड़े गए व्यक्ति के पास दवा आपूर्ति का लाइसेंस नहीं है।
मलिहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार जानकारी में आया है कि आरोपी एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर है। साथ ही मेडिकल स्टोरों दवाईयां सप्लाई करने का काम करता था। ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि बरामद तीन लाख की दवाओं में 90 फीसदी फिजीशियन सैंपल हैं।