फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FSDA campaign :24 out of 29 samples failed in report lab in lucknow

29 में से 24 नमूनों की रिपोर्ट फेल, सुपारी में जानलेवा सिंथेटिक कलर, मावा व मिठाई भी घटिया

Fri, 22 Nov 2019 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Nov 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
FSDA campaign :24 out of 29 samples failed in report lab in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचे जाने का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दीपावली पर एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन) के अभियान में लैब जांच को भेजे गए 29 नमूनों की रिपोर्ट में से 24 मानकों की कसौटी पर फेल साबित हो गए हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी (डीओ) एसपी सिंह ने बताया कि चिंताजनक बात यह है कि इसमें से सुपारी के तीन नमूने लैब जांच में जानलेवा स्तर तक खतरनाक सिंथेटिक कलर की मिलावट मिलने से असुरक्षित श्रेणी में फेल आए।
विज्ञापन


जबकि मावा, मिठाई, नमकीन व अन्य खाद्य सामग्री के 21 नमूने लैब में घटिया (सबस्टैंडर्ड) मिलने पर रिपोर्ट में फेल आए। उन्होंने बताया कि लैब की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद फेल नमूनों से जुड़े प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस की तय मियाद के बाद आरोपी संचालकों के खिलाफ कोर्ट से सजा का प्रावधान है। उन्होंने बताया, असुरक्षित श्रेणी में फेल नमूने पर एसीजेएम कोर्ट व सुरक्षित श्रेणी में फेल नमूनों पर न्याय दंडाधिकारी एफएसडीए कोर्ट में मुकदमा करा दंड दिलवाया जाएगा।

श्यामजी इंटरप्राइजेज में 624 बोरी स्टाक किया था सीज

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि गत माह एफएसडीए टीम ने पानदरीबा इलाके में एक सुपारी कारोबारी के गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में घटिया घुन व फंफूद लगी सुपारी को पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने साबुत आपि सुपारी (सफेद), लाल साबुत सुपारी, सीके दो टुकड़ा सुपारी संग छोटी इलायची व काली मिर्च का नमूना लैब जांच को भेजकर 95.89 लाख मूल्य के 624 बोरी स्टाक को सीज किया था।

यह नमूने पानदरीबा के सुपारी कारोबारी द्वारा संचालित श्यामजी इंटरप्राइजेज से लेकर लैब को भेजे गए थे। लैब में हुई जांच के बाद प्राप्त रिपोर्ट में कटी सुपारी, खड़ी साबित सुपारी व लाल सुपारी के नमूने खतरनाक सिंथेटिक कलर की मिलावट पाए जाने पर जानलेवा स्तर तक खतरनाक असुरक्षित श्रेणी में फेल आए हैं। जबकि इसी प्रतिष्ठान से लैब जांच को भेजा गया काली मिर्च का नमूना घटिया (सबस्टैंडर्ड) मिलने पर सुरक्षित श्रेणी में फेल आया।

99 नमूने भेजे गए थे जांच के लिए

एफएसडीए के डीओ एसपी सिंह बताया कि दीपावली पर अभियान में खाद्य सामग्री के कुल 99 नमूने लैब जांच को भेजे गए थे। इनमें से 29 की जांच रिपोर्ट अभी तक जिला कार्यालय को मिली है। इसमें से 24 नमूने लैब रिपोर्ट में फेल जबकि मात्र पांच नमूने ही जांच की कसौटी पर खरे साबित मिले।

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि लैब से प्राप्त रिपोर्ट में मावा के सर्वाधिक 11 नमूने, पनीर व बूंदी लड्डू के दो-दो नमूने राजभोग, मूंग मिक्स, केसरिया पेड़ा, अंजीर लड्डू और मद्रासी नमकीन का एक-एक नमूना तय मानक पूरे न पाए जाने पर जांच रिपोर्ट में इन्हें घटिया (सबस्टैंडर्ड) और सुरक्षित श्रेणी में फेल बताया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed