फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fruit Vendor's Body Found Hanging from Tree, Allegations of Murder Following Robbery

Lucknow News: पेड़ से लटका मिला फल विक्रेता का शव, लूट के बाद हत्या का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 03 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fruit Vendor's Body Found Hanging from Tree, Allegations of Murder Following Robbery
प्रतीकात्मक।
बख्शी का तालाब। इटौंजा में दो दिन पहले लापता हुए फल विक्रेता बेलवा गांव निवासी आशीष कुमार (25) का शव मंगलवार सुबह जंगल में पेड़ से लटका मिला। वह खरबूजा खरीदने निकले थे। उनके भाई प्रेम ने अज्ञात पर लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे कुछ युवतियों ने जंगल में शव देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। शव के पास मिले दस्तावेज से उसकी पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई। घरवालों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आशीष के भाई प्रेम ने बताया कि रविवार सुबह आशीष साथी रिंकू के साथ बाराबंकी के फतेहपुर से खरबूजा लाने गया था। वह खरीदारी के लिए 1.50 लाख रुपये लेकर घर से निकला था। सोमवार तक घर नहीं लौटने पर उसी शाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर और गले में मिले खरोंच के निशान

प्रेम ने आशंका जताई कि किसी ने आशीष से नकदी लूट ली। विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। आशीष के पैर और गले में खरोंच के निशान भी मिले हैं। उसके पास से 1.50 लाख रुपये भी गायब थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने अभी लिखित तहरीर नहीं दी है। शिकायती पत्र मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed